Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : दलमा मंदिर में शुल्क की वसूली हिंदू आस्था पर चोट, CM करें हस्तक्षेप
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : दलमा मंदिर में शुल्क की वसूली हिंदू आस्था पर चोट, CM करें हस्तक्षेप

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर में दलमा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं से शुल्क वसूली के फैसले का एनसीपी युवा मोर्चा ने कड़ा विरोध किया है. मंगलवार को एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय ने इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा और इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की.

    डॉ. पांडेय ने कहा कि सावन माह में झारखंड, बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों से हजारों शिवभक्त दलमा मंदिर पहुंचते हैं. यह मंदिर हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा पैदल आने वालों से ₹5, दोपहिया से ₹50 और चारपहिया वाहनों से ₹150 शुल्क लेने का फैसला किया गया है, जो कि हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कदम है.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    डॉ. पांडेय ने कहा कि यह भेदभावपूर्ण रवैया है क्योंकि अन्य धर्मों के आयोजनों में ऐसा नहीं होता. उन्होंने सरकार से सर्वधर्म समभाव की भावना बनाए रखने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर राज्य सरकार देवघर में शिवभक्तों के लिए विशेष सुविधाएं दे रही है, वहीं दूसरी ओर दलमा जैसे धार्मिक स्थल पर शुल्क लगाना सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    डॉ. पांडेय ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस अविवेकपूर्ण निर्णय को अविलंब वापस लिया जाए, ताकि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा मिल सके. उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो हिंदू समाज में रोष और असंतोष और बढ़ सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM should intervene Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Collection of fee in Dalma temple is an attack on Hindu faith
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group