Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: रेल परिचालन की अव्यवस्था और ट्रेनों के लगातार लेट चलने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जेएनएसी गोल चक्कर के पास दिया धरना
    Breaking News

    Jamshedpur: रेल परिचालन की अव्यवस्था और ट्रेनों के लगातार लेट चलने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, जेएनएसी गोल चक्कर के पास दिया धरना

    News DeskBy News DeskApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. रेल परिचालन की अव्यवस्था और ट्रेनों के लगातार लेट चलने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग ने जोरदार प्रदर्शन किया। साकची स्थित जेएनएसी गोल चक्कर के पास एकदिवसीय धरना आयोजित कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरना का नेतृत्व विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रेनों की अनियमितता से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विजय यादव ने बताया कि चांडिल से जमशेदपुर जैसी कम दूरी तय करने में पैसेंजर ट्रेन को करीब चार घंटे लग रहे हैं, जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह दूरी महज आधे घंटे में पूरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देर से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे की लापरवाही का सीधा असर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। समय पर ट्रेनें नहीं चलने से लोगों को अपने कार्यस्थल और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था में सुधार किया जाए, परिचालन तंत्र को दुरुस्त किया जाए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Congress protests against the chaos in rail operations and frequent delays in trains Jamshedpur: रेल परिचालन की अव्यवस्था और ट्रेनों के लगातार लेट चलने के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन staged a sit-in near the JNAC roundabout. जेएनएसी गोल चक्कर के पास दिया धरना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group