Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Crime: मानगो में पुलिस से मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के आरोपी सब्बे जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली
    Breaking News

    Jamshedpur Crime: मानगो में पुलिस से मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के आरोपी सब्बे जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो में राहुल बच्चा की हत्या के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे के साथ हुए एक मुठभेड़ में उसके दोनों पैर में गोली मारी है। फॉरेस्ट मैदान में गुरुवार तड़के पुलिस और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सब्बे के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ऐसे हुई मुठभेड़
    जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर पुलिस की टीम मानगो के नए थाना के पीछे स्थित फॉरेस्ट मैदान पहुंची थी। पुलिस वहां हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी साहेब सिंह उर्फ सब्बे ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सब्बे के दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही कब्जे में लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

    Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

    घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश
    घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर अन्य आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि साहेब सिंह उर्फ सब्बे ने अपने साथियों के साथ बुधवार रात मानगो के मुंशी मोहल्ला में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में हथियार बरामद किया गया है।

    Tata Group AGM: टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    an accused in the Rahul murder case injured in a police encounter in Mango; shot in both legs. Jamshedpur Crime: Sabbe Jamshedpur Crime: मानगो में पुलिस से मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के आरोपी सब्बे जख्मी दोनों पैरों में लगी गोली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

    July 9, 2026

    Tata Group AGM: टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

    July 9, 2026

    Jharkhand CID ने करोड़ों रुपये के तेतुलिया वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    July 9, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Crime: मानगो में पुलिस से मुठभेड़ में राहुल हत्याकांड के आरोपी सब्बे जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

    July 9, 2026

    Epfo Interest Credit: ईपीएफओ ने खातों में पीएफ ब्याज का भुगतान शुरू किया, सदस्य अगले सप्ताह देख सकेंगे अपडेट राशि

    July 9, 2026

    Tata Group AGM: टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

    July 9, 2026

    Jharkhand CID ने करोड़ों रुपये के तेतुलिया वन भूमि घोटाले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

    July 9, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर हत्या की वारदात, मानगो में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, प्रेम संबंध के कारण वारदात की आशंका

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group