Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Crime: परसुडीह में ससुराल वालों की पिटाई से महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज, पति हिरासत में
    Crime

    Jamshedpur Crime: परसुडीह में ससुराल वालों की पिटाई से महिला की मौत, हत्या का केस दर्ज, पति हिरासत में

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    घटना के बाद शहर पहुंचे मायके के लोग
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह थानांतर्गत किताडीह स्थित वैष्णवी अपार्टमेंट के पास की रहने वाली आरती देवी (34) का टीएमएच में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में आरती देवी के पिता विगन राम ने आरती के पति संजीव कुमार,ससुर श्रीमंत प्रसाद,सास उर्मिला देवी, राजीव,पंकज, प्रभा देवी,कंचन देवी और अशोक राम के खिलाफ पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है. इस मामले में परसुडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरती देवी के पति संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया है. घटना 24 दिसंबर की है.

    मृतिका आरती के पिता विगन राम ने बताया कि 25 दिसंबर को बेटी के ससुराल वालों का फोन आया और बताया कि किचन में गिरने से उसकी बेटी की मौत हो गयी है. फिर उन्होंने परसुडीह पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. साथ ही उनके पहुंचने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं कराने की बात कही. जब परिजन 26 दिसंबर की सुबह जमशेदपुर पहुंचे और बेटी के शव को देखा तो बेटी के बदन पर कई जगहों पर चोट के निशान पाये गये. उनका आरोप है कि उनकी बेटी की पिटाई कर ससुराल वालों ने मिल कर हत्या कर दिया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    बेटी के बदन पर कई जगहों पर गंभीर रूप से चोट के निशान पाये गये है. उन्होंने बताया कि बेटी को अस्पताल में भर्ती करने के दौरान ससुराल वालों की ओर से कोई भी सूचना नहीं दिया गया. जब उनकी बेटी की मौत हो गयी तो उन लोगों ने मरने की खबर फोन कर दी. विगन राम ने पति समेत ससुराल के सभी लोगों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की पिटाई कर हत्या कर दिया गया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    वहीं आरती देवी के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि आरती किचन में खाना पका रही थी. किचन में पैर फिसल कर गिरने पर सिर में चोट लगी. उसके बाद उसे वे लोग सदर अस्पताल लेकर गये. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद आरती देवी को रिम्स रेफर कर दिया गया. लेकिन उन लोगों ने उसे टीएमएच लेकर गये. जहां इलाज के दौरान 25 दिसंबर को आरती की मौत हो गयी. आरती की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    husband in custody Jamshedpur Crime: Woman dies after being beaten by in-laws in Parsudih murder case registered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group