Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : जमशेदपुर में बिरसानगर जोन नंबर 11 से युवक को उठा ले गये अपराधी
    Breaking News

    Jamshedpur : जमशेदपुर में बिरसानगर जोन नंबर 11 से युवक को उठा ले गये अपराधी

    News DeskBy News DeskAugust 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 11 स्थित गणेश मंदिर के पास से कृष्णा महतो नामक युवक का अपहरण कर लिया गया है. कृष्णा महतो बिरसानगर जोन नंबर 11 के रोड नंबर 4 का रहने वाला है. इस मामले में कृष्णा के बड़े भाई प्रकाश महतो ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. अपहरण की इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. प्रकाश महतो ने आशंका जताई है कि उसके छोटे भाई की हत्या करने की नीयत से ही अपहरण किया गया है.

    प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस युवक की बरमदगी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर रही है. आरोपियों की तलाश भी की जा रही है. प्रकाश महतो के आवेदन पर पुलिस ने जोन नंबर 11 गणेश मंदिर के पास रहने वाले राजेश महतो और जोन नंबर 9 शिव मिलन होटल के पास रहने वाले मुकेश मुर्मू को आरोपी बनाया है. दोनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    फिलहाल अपहृत युवक की बरामदगी नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपी राजेश महतो और मुकेश मुर्मू की तलाश में भी छापामारी कर रही है, लेकिन दोनों अभी भी फरार हैं. बताया जाता है कि यह घटना 12 अगस्त को हुई थी. परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी. मगर, अब तक युवक के नहीं मिलने की वजह से पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया है. प्रकाश महतो ने पुलिस को बताया है कि कृष्णा महतो की गाड़ी आरोपियों के घर के पास से ही बरामद हुई है.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    इसी वजह से उन लोगों को शक है कि आरोपियों ने ही कृष्णा महतो को गायब कर दिया है. आरोपी भी घर से फरार हो गए हैं. इस वजह से पुलिस का शक और गहरा गया है. बिरसानगर पुलिस ने बताया कि आरोपी अपहृत युवक के चाचा लगते हैं. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ेगी. पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Criminals kidnapped a youth from Birsanagar Zone No. 11 in Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group