Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : गूगल रिव्यू, गेम रेटिंग के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने छह को पकड़ा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : गूगल रिव्यू, गेम रेटिंग के नाम पर साइबर ठगी, पुलिस ने छह को पकड़ा

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. कोवाली पुलिस ने छापामारी में कोवाली गांव से एक बड़ा साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने यहां से छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. सभी को सोमवार को जेल भेज दिया गया. पकड़ाये सभी साइबर ठग 18 से 22 साल के हैं. सभी कोवाली के ही रहनेवाले है. गिरफ्तार युवकों में मानिक भगत, देव भगत, कितेश भगत, चंदन भगत उर्फ सोनू भगत, मंथन भगत उर्फ रिंकु भगत, चिरंजीत भगत उर्फ किरण भगत शामिल है.

    यहां पुलिस द्वारा बताया गया कि वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कोवाली थाना के खराइघुटू जंगल के पास 5-6 युवकों द्वारा टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप से गूगल रिव्यू, गेम रेटिंग कराने के नाम पर साइबर ठगी का काम काफी दिनों से किया जा रहा है. इस मामले में 3 अगस्त को एक सनहा दर्ज किया गया. इसके बाद पुअनि अजंता महतो दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि 5–6 लड़के एक जगह बैठकर मोबाइल चला रहे थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे. छापामारी दल के सहयोग से सभी 06 युवकों को पकड़ लिया गया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इनके पास से आई फोन सहित 09 मोबाइल बरामद किया गया. इन मोबाइलों की जांच करने पर पाया गया कि अनेकों बैंक अकाउंट, टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से गूगल रिव्यू, रेटिंग एवं टास्क की लिंक कराने के नाम पर देश के विभिन्न भागों के लोगों से साइबर ठगी का काम किया जा रहा है. साइबर तकनीकी सहयोग से जांच-पड़ताल कराने से पता चला कि इनलोगों द्वारा काफी दिनों से साइबर ठगी का काम किया जा रहा था. इसमें टेलीग्राम आइडी से इनलोगों के अकाउंट, वॉलेट आदि में पैसा आता है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इसके बाद सुपर एडमिन द्वारा अकाउंट, वॉलेट, यूपीआइ आइडी दी जाती है. इसके बाद इनलोगों द्वारा अपना कमीशन (10 प्रतिशत) काट कर शेष 90 प्रतिशत हिस्सा एडमिन के दिए हुए अकाउंट, वॉलेट, यूपीआइ आईडी में भेज दिया जाता है. इन युवकों के विरुद्ध देश के विभिन्न भागों में ऑनलाइन मामला दर्ज है. इनका बैंक का खाता भी फ्रीज कर दिया गया है. जांच में यह भी पुष्टि हुआ कि इनके द्वारा साइबर ठगी के माध्यम से 10 से 15 लाख रुपये से अधिक लेनदेन हुआ है. सभी के नाम कोवाली थाना में बीएनएस केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    game rating JAMSHEDPUR: Cyber fraud in the name of Google review police arrested six
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group