Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: ईद उल मिलाद पर विधि व्यवस्था को लेकर डीसी ने की प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, ये दिये निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur: ईद उल मिलाद पर विधि व्यवस्था को लेकर डीसी ने की प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, ये दिये निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. ईद मिलादुन्नवीं के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में सोमवार को बैठक आयोजित हुई. बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकतानुरूप बैरीकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नागरिक सुविधा जैसे पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय प्रशासन यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें.

    अंचलाधिकारी-थाना प्रभारी संबंधित आयोजन समिति के साथ थाना स्तर पर बैठक कर जिला प्रशासन की भावनाओं से अवगत करायें. एहतियाती कदम उठाते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें. मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त नियुक्ति के साथ-साथ सीसीटीवी, ड्रोन कैमरे आदि से भी मॉनिटरिंग करें. निर्धारित रूट में ही जुलूस निकालें, इसमें किसी भी प्रकार से डायवर्जन की अनुमति नहीं होगी.

    असामाजिक तत्वों के कृत्य से किसी की धार्मिक आस्था एवं भावनायें आहत न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखें. उन्होने कहा कि जिले में सभी त्यौहार सोहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसमें सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा समाज की नुमाइंदगी करने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. कोई भी त्योहार या जुलूस इस तरह मनायें या निकालें कि हमारा जिला दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनें. प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी इस जिले की अच्छी छवि है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी : एस पी रूरल एवं सिटी एसपी ने कहा कि जुलूस के रूट का सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. अतिरिक्त बल के प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि डीजे संचालकों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायें. जुलूस मार्ग को सभी थाना प्रभारी सर्विलांस में रखें.

    बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी डीएसपी व शहरी क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave these instructions Jamshedpur: DC held a meeting with administration and police officials regarding law and order on Eid ul Milad Jamshedpur: ईद उल मिलाद पर विधि व्यवस्था को लेकर डीसी ने की प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक ये दिये निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group