Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने पोटका के चाटीकोचा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई का दिया निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने पोटका के चाटीकोचा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, कार्रवाई का दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के चाटीकोचा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान हेतु प्रखंड प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

    निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों ने यूसीआईएल (UCIL) से संबंधित पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं साझा कीं. ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों को अबतक मुआवजा राशि नहीं मिली है और न ही उन्हें रोजगार मिला है. उन्होंने यह भी मांग की कि जिन कर्मियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए तथा जिनके आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, उनकी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि रोजगार के अभाव में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बन गई है.

    पेयजल और स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    ग्रामीणों ने गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की. उन्होंने यह भी बताया कि गांव से सटे टेलिंग पॉन्ड के कारण हवा में उड़ने वाले यूरेनियम कचरे के धूलकण से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. चाटीकोचा के ग्रामीणों ने बेनशोल में प्रस्तावित पुनर्वास पर सहमति जताई और उपायुक्त से जल्द कार्रवाई की मांग की.

    टेलिंग पॉन्ड का निरीक्षण कर लिए तथ्यों की जानकारी

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    गांव का निरीक्षण करने के उपरांत उपायुक्त ने टेलिंग पॉन्ड का भी जायजा लिया. ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि यह टेलिंग पॉन्ड कई बार ओवरफ्लो करता है जिससे आसपास का जलस्रोत प्रदूषित होता है. गर्मी के दिनों में उड़ने वाले धूलकण लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनते हैं. उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और सभी बिंदुओं पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave instructions for action JAMSHEDPUR: Deputy Commissioner heard the problems of the villagers in Chatikocha of Potka
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group