Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल, 15 जून तक ओटी की शिफ्टिंग और उपकरणों की खरीद का दिया निर्देश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल, 15 जून तक ओटी की शिफ्टिंग और उपकरणों की खरीद का दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा डिमना स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल का निरीक्षण किया गया . मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एमजीएम के अधीक्षक, उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी व विभिन्न विभागों के एचओडी, हेड, कार्यपालक अभियंता भवन निगम श्री उज्ज्वल नाग व अन्य सम्बंधित मौजूद रहे . यह निरीक्षण स्थानीय नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने तथा चिकित्सा ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में किया गया .

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न चिकित्सा कक्षों जैसे जनरल वार्ड, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बाल रोग वार्ड, ऑर्थोपेडिक, साइकेट्रिक ओपीडी, प्रसूति वार्ड, आपातकालीन वार्ड (इमरजेंसी), काउंसिलिंग थेरेपी रूम, सेफ्टिक लेबर ओटी, आईसीयू का दौरा किया . उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उन्हें वार्ड आने-जाने में या अन्य तरह की दिक्कतों को लेकर उचित सूचना पट्ट, साइन साइनेज, फ्लोर इंडेक्स लगाने के निर्देश दिए . साथ ही मरीज पर्ची को अंग्रेजी के बजाय हिंदी या अन्य स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराने की भी बात कही ताकि मरीजों को समझने में आसानी हो . उपायुक्त ने रजिस्ट्रेशन काउंटर में खुद भी अपना रजिस्ट्रेशन कराते हुए ओपीडी पर्ची के टर्न अराउंड टाइम को जांचा .

    उपायुक्त ने कहा कि पुराने से नए अस्पताल में शिफ्टिंग का कार्य जारी है, शिफ्टिंग कार्य को गति देते हुए कैसे जल्द से जल्द अस्पताल को पूरी तरह क्रियाशील किया जाए इसकी समीक्षा की गई. 15 जून तक ओटी शिफ्ट करने का निर्देश दिया है, आपसी समन्वनय से कमियों को दुरूस्त करने का प्रयास है . कुछ मशीनों के क्रय की आवश्यकता है जिसकी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि डिमना यूनिट में उपलब्ध ऑपरेशन थिएटर (OT) को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाया जाए ताकि सर्जिकल मामलों के लिए मरीजों को मुख्य एमजीएम कैंपस की निर्भरता न रहे .

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, दवा वितरण प्रणाली, डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों के लिए बैठने एवं प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था जैसी बुनियादी सेवाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार हेतु स्पष्ट निर्देश दिए .

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि एमजीएम अस्पताल का डिमना यूनिट स्थानीय जनता के लिए एक भरोसेमंद, संसाधन संपन्न और सेवाभावी स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित हो. उन्होंने कहा कि ज़िले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    directed to shift OT and purchase equipment by June 15 JAMSHEDPUR: Deputy Commissioner inspected the health services at MGM Hospital
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group