Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :बोड़ाम में उपायुक्त ने आदिम जनजातियों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग और आजीविका बढ़ाने पर दिया जोर
    Breaking News

    Jamshedpur :बोड़ाम में उपायुक्त ने आदिम जनजातियों से की मुलाकात, शहद प्रोसेसिंग और आजीविका बढ़ाने पर दिया जोर

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के जिला परिषद भवन (डाक बंगला) में पहाड़िया, सबर और खड़िया जैसे आदिम जनजातीय समुदायों से संवाद कर उनकी आजीविका से जुड़ी समस्याओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से वन धन विकास केंद्र के अंतर्गत शहद प्रोसेसिंग कार्यों में जुटे परिवारों और महिलाओं पर केंद्रित रहा।

    उपायुक्त ने शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सशक्त आजीविका माध्यम बन सकता है, यदि इसे संस्थागत और विपणन सहायता मिल सके। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि इन महिलाओं और परिवारों की मेहनत का उचित मूल्य मिले और इनके उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाया जाए।”

    उन्होंने बताया कि केवल शहद ही नहीं, बल्कि बोड़ाम और आसपास के क्षेत्रों में अन्य पारंपरिक आजीविका आधारित गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि इन कार्यों को अधिक संगठित रूप से आगे बढ़ाया जाए, जिससे समुदाय की प्रति व्यक्ति आय में स्थायी रूप से वृद्धि हो।

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    संवाद के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिम जनजातीय समुदायों की पारंपरिक दक्षताओं व संसाधनों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने खास तौर पर विपणन, प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया कराने में लचीलापन और संवेदनशीलता बरतने की बात कही।

    उन्होंने कहा कि जब कोई नया उत्पाद सामने आता है तो उसकी सबसे बड़ी चुनौती बाजार होता है। यह सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इन उत्पादों को बेहतर प्लेटफॉर्म, ब्रांडिंग और बिक्री के अवसर दिए जाएं ताकि इन जनजातीय समुदायों की आर्थिक स्थिति में वास्तविक सुधार हो सके।

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक सुजीत बारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में आजीविका गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विचार साझा किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bodam Honey Processing Scheme Deputy Commissioner Karna Satyarthi Bodam Visit Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Primitive Tribe Livelihood Primitive Tribe Market Facility and Schemes Van Dhan Kendra East Singhbhum आदिम जनजाति बाजार सुविधा और योजनाएं उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा झारखंड आदिम जनजाति आजीविका बोड़ाम बोड़ाम शहद प्रोसेसिंग योजना वन धन केंद्र पूर्वी सिंहभूम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group