Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश
Headlines

Jamshedpur: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

News DeskBy News DeskOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचकर कोल्हान में अपराध और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बिष्टुपुर के सीएच एरिया स्थित एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब के आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारी शामिल हुए। बैठक में डीजीपी ने हाल के आपराधिक मामलों, लंबित कांडों और पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से केनरा बैंक डकैती कांड और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की घटना की जांच की प्रगति की समीक्षा की। दोनों मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीजीपी ने संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने और अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए कि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। अपराध नियंत्रण के लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की गयी। डीजीपी ने सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

October 2, 2026

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

October 2, 2026

Jamshedpur में फिर गोलीबारी,अब ओल्ड बाराद्वारी में दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां

October 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur Police: बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार सस्पेंड, थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने का निर्देश

October 2, 2026

Illigal Sand Mining: अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, धालभूमगढ़ क्षेत्र से सात हाईवा जब्त

October 2, 2026

Jamshedpur: DGP तदाशा मिश्रा ने जमशेदपुर में की अपराध समीक्षा, केनरा बैंक डकैती और रेस्टोरेंट फायरिंग कांड में जल्द गिरफ्तारी का निर्देश

October 2, 2026

Jamshedpur में फिर गोलीबारी,अब ओल्ड बाराद्वारी में दो युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगीं दो गोलियां

October 2, 2026

BIHAR RAIL NEWS: दानापुर-सासाराम से चर्लपल्ली के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें, 4 जोड़ी ट्रेनों से यात्रियों को राहत

October 1, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group