Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अगस्त में होगी शुरू, उपायुक्त राजीव रंजन ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अगस्त में होगी शुरू, उपायुक्त राजीव रंजन ने पेयजल योजनाओं की समीक्षा की

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026Updated:July 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अभियंताओं एवं अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी योजनाएं सीधे आमजन के जीवन से संबंधित हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना अगस्त में हर हाल में शुरू करने के निर्देश

    बैठक में उपायुक्त ने बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को अगस्त 2026 में हर हाल में चालू करने का निर्देश दिया। साथ ही छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के विस्तारित क्षेत्र में भी जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने को कहा।उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों में आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।

    सिंगल विलेज योजनाओं का एक माह में होगा हस्तांतरण

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले की सभी सिंगल विलेज जलापूर्ति योजनाओं का एक माह के भीतर शत-प्रतिशत हस्तांतरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को सुनिश्चित किया जाए। इससे योजनाओं के संचालन और रखरखाव में स्थानीय भागीदारी बढ़ेगी तथा पेयजल व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    जन शिकायतों का एक सप्ताह में करें निष्पादन

    बैठक में झारजल, सीपीग्राम्स (CPGRAMS) तथा उपायुक्त कार्यालय में प्राप्त पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी शिकायतों की समीक्षा भी की गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।

    स्वच्छ भारत मिशन के तहत नाडेप इकाइयों और शौचालय निर्माण पर जोर

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बहरागोड़ा, चाकुलिया और पोटका में 100-100 नाडेप (NADEP) इकाइयों तथा अन्य सभी प्रखंडों में 50-50 नाडेप इकाइयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया।इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की गति तेज करने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ई-रिक्शा खरीद प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर GeM पोर्टल पर शुरू करने के निर्देश दिए।

    FHTC लक्ष्य बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का निर्देश

    बैठक में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जिले में FHTC कवरेज को राज्य के औसत से आगे बढ़ाते हुए लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंचाया जाए।

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं की नियमित निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bagbera water supply baharagora Chakulia Chhota Govindpur Water Supply CPGRAMS Drinking Water Department Drinking Water Scheme E-Rickshaw Procurement east singhbhum news FHTC GeM Portal Google Discover Google News Government Scheme Household Tap Connection Jal Jeevan Mission Jamshedpur news Jharjal Jharkhand news NADEP Unit Potka Public Grievance Rajiv Ranjan DC Review Meeting Rural Sanitation Sanitation Department Solid Waste Management Swachh Bharat Mission Village Water Committee Water Supply Project
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group