Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ईद-उल-अजहा उत्साह के साथ मनाया गया, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में ईद-उल-अजहा उत्साह के साथ मनाया गया, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

    News DeskBy News DeskJune 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कोल्हान समेत पूरे झारखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर राज्य में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ पड़े.पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ईद-उल-अजहा पर सभी को बहुत बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और समृद्ध रहें.

    रांची में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की. पूर्वी और पश्चिमी सिंंहभूम, सरायकेला-खरसावां में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया. इस दौरान हजरत इब्राहिम के अल्लाह के फरमान के प्रति मोहब्बत की याद में लोगों ने विशेष नमाज अदा की एवं कुर्बानियां दी गई. त्योहार के मद्देनजर राज्य भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए.

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    जमशेदपुर में आमबगान, धातकीडीह, आजाद नगर ईदगाह समेत जिले के विभिन्न ईदगाहों में सुबह सात बजे से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर अल्लाह की इबादत में सजदा किया और बकरीद की नमाज अदा की. मस्जिदों में भी नमाज़ अदा की गई. नमाज के दौरान मौलाना ने कुरआन और हदीस की रौशनी में कुर्बानी का महत्व बताया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की. पुलिस ने कहा कि उसने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है.

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Governor and CM extended their best wishes Jamshedpur: Eid-ul-Azha was celebrated with enthusiasm in entire Jharkhand including Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    September 6, 2026

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    September 6, 2026

    Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

    September 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक, गिरिडीह में आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन 

    September 6, 2026

    Jharkhand Chamber Election: झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 का चुनाव 13 सितंबर को

    September 6, 2026

    Tata Group: टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ ने 165 करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर, औसत भाव मिले 785 रुपये प्रति शेयर, जानें वजह?

    September 6, 2026

    SBI Bank Job: एसबीआई चालू वित्त वर्ष में 12,000 भर्तियां करेगा, 250 नई शाखाएं खोलेगा, चेयरमैन ने की घोषणा

    September 6, 2026

    Jharkhand: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भाजपा, कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा?

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group