Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: केबुल कंपनी को वेदांता जैसी बड़ी कंपनी को सौंपने के फैसले को चुनौती देंगे कर्मचारी, बकाये का मात्र छह प्रतिशत देने की बात पर जतायी नाराजगी
    Breaking News

    Jamshedpur: केबुल कंपनी को वेदांता जैसी बड़ी कंपनी को सौंपने के फैसले को चुनौती देंगे कर्मचारी, बकाये का मात्र छह प्रतिशत देने की बात पर जतायी नाराजगी

    News DeskBy News DeskDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि वे केबुल कंपनी को वेदांता जैसी बड़ी कंपनी को सौंपने के फैसले को चुनौती देंगे. आपको बता दें कि विश्व स्तरीय केबल निर्माण कंपनी इनकैब पिछले तीन दशक से बंद पड़ी है. कंपनी से संबंधित मामला वायफर के एनसीएलटी न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें टाटा स्टील, वेदांता समेत कई बड़ी कंपनियों ने इनकैब को संचालित करने के लिए दावा प्रस्तुत किया था. कर्मचारियों को उम्मीद थी कि न्यायालय मजदूर हित में फैसला देगा, मगर आदेश वेदांता के पक्ष में आया. फैसले में कर्मचारियों को उनके बकाये का मात्र छह प्रतिशत देने की बात कही गई, जिससे कर्मचारी बेहद नाराज़ हैं.

    इसी के विरोध में मंगलवार को केबल संघर्ष समिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें मजदूर नेताओं और कर्मचारियों ने साफ कहा कि न्यायालय का निर्णय मजदूरों के हित में नहीं है. इसलिए इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी. समिति के नेताओं का कहना है कि 25 वर्षों से बंद पड़े इस संस्थान में अब भी कई कर्मचारी क्वार्टरों में रह रहे हैं और बेहद खराब आर्थिक स्थिति में जीवन बिता रहे हैं. वे उम्मीद में थे कि कंपनी दोबारा खुलेगी, लेकिन वर्तमान फैसले ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    नेताओं का कहना है कि वे न्यायालय से नाराज़ नहीं हैं, लेकिन फैसला गलत है. 25 वर्षों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद भी मजदूरों के अधिकार छीनने नहीं दिए जाएंगे. समिति का आरोप है कि फैसले को संभवत: प्रभावित किया गया होगा, क्योंकि इसमें मजदूरों के पक्ष को अनदेखा किया गया है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या मजदूरों की एकजुटता और संघर्ष उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय दिलाएगा या फिर न्यायालय के आदेश के अनुसार वेदांता ही कंपनी का संचालन करेगी.

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    expressing displeasure over being paid only six percent of the dues. Jamshedpur: Employees will challenge the decision to hand over the cable company to a major company like Vedanta Jamshedpur: केबल कंपनी को वेदांता जैसी बड़ी कंपनी को सौंपने के फैसले को चुनौती देंगे कर्मचारी बकाये का मात्र छह प्रतिशत देने की बात पर जतायी नाराजगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group