Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : ग्रेजुएट कॉलेज में रोजगार जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने बताया कंपनी सेक्रेटरी बनने का रास्ता
    Breaking News

    Jamshedpur : ग्रेजुएट कॉलेज में रोजगार जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने बताया कंपनी सेक्रेटरी बनने का रास्ता

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : साकची स्थित द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को ‘रोजगार जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छात्राओं को कंपनी सेक्रेटरी (CS) के करियर विकल्प और अन्य रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) से जुड़े विशेषज्ञों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया. इस मौके पर अंकित मजूमदार – प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी, राजीव रंजन झा – ICSI ऑफिस, जमशेदपुर चैप्टर, अंकित सिंह – जमशेदपुर चैप्टर प्रभारी, राकेश कुमार – विशेषज्ञ वक्ता आदि ने CS कोर्स की पूरी जानकारी दी गई

    राजीव रंजन झा ने विभिन्न रोजगार के विकल्पों की जानकारी देते हुए विशेष रूप से कंपनी सेक्रेटरी कोर्स (CS Course) के महत्व और उसके करियर में संभावनाओं पर रोशनी डाली. उन्होंने बताया कि CS पेशा कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कानूनी अनुपालन और कॉर्पोरेट सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    अंकित मजूमदार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (PPT) के जरिए CS के विभिन्न आयामों को समझाया. उन्होंने छात्राओं को बताया कि CS बनकर वे कंपनी के कानूनी सलाहकार, सेक्रेटेरियल ऑडिटर और गवर्नेंस एक्सपर्ट बन सकती हैं.

    कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद भी किया गया, जिससे वे अपनी जिज्ञासाओं को खुलकर साझा कर सकें. अंकित सिंह ने CS बनने के फायदे और इसके रोजगार क्षेत्र में बढ़ती मांग के बारे में भी विस्तार से बताया.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने की. प्लेसमेंट सेल की को-ऑर्डिनेटर डॉ. अर्चना सिन्हा और डॉ. नूपुर के समन्वयन में कार्यक्रम का संचालन हुआ. स्वागत भाषण डॉ. अर्चना सिन्हा ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नूपुर ने किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं और उन्होंने करियर की नई दिशा में जानकारी प्राप्त की.  कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे ताकि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ करियर निर्माण की भी सही दिशा मिल सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    girl students told the way to become a company secretary Jamshedpur news Jamshedpur: Employment awareness program in Graduate College
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group