Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Encounter: यूपी के खूंखार गैंगस्टर अनुज कनौजिया पर राजनीति गरमायी; अर्जुन मुंडा और सरयू राय बोले- ‘जमशेदपुर पुलिस बताए, कौन था पनाहगार?’
    Breaking News

    Jamshedpur Encounter: यूपी के खूंखार गैंगस्टर अनुज कनौजिया पर राजनीति गरमायी; अर्जुन मुंडा और सरयू राय बोले- ‘जमशेदपुर पुलिस बताए, कौन था पनाहगार?’

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. यूपी के खूंखार गैंगस्टर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद जमशेदपुर समेत झारखंड की राजनीति गरमा गयी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा और विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पुलिस से सवाल पूछा है. कहा कि मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया जमशेदपुर के एक इलाके में पिछले कई महीनों से छिपा हुआ था. जमशेदपुर पुलिस को बताना चाहिए कि अनुज को शरण देने वाले कौन थे? कौन लोग उसकी मदद कर रहे थे?

    भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि यूपी के खूंखार अपराधी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ था. राज्य सरकार को चाहिए कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा कर राजनीति संरक्षण देने वाले का पर्दाफाश करे.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    जदयू विधायक सरयू राय ने अनुज कनौजिया के एनकाउंटर पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि यूपी के पुलिस अधिकारी के हाथ में गोली लगना एक सामान्य घटना नहीं है. जमशेदपुर पुलिस को इस घटना को गंभीरता से लेना होगा और इसके पीछे छुपे हुए चेहरों को उजागर करना होगा.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    सरयू राय ने कहा कि यूपी का दुर्दांत अपराधी जमशेदपुर आकर महीनों छुपा रहता है, तो इसके पीछे जमशेदपुर के किसी न किसी गिरोह का हाथ संभव है. अनुज कनौजिया जमशेदपुर बिना किसी मकसद के क्यों आयेगा. जमशेदपुर के आपराधिक अथवा राजनीतिक जगत की कौन सी ऐसी शक्तियां हैं, जिन्होंने इसे जमशेदपुर बुलाया और महीनों छुपा कर रखा. इन शक्तियों का इसके पीछे क्या मकसद था, इसकी पड़ताल आवश्यक है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Encounter: Politics heats up over dreaded UP gangster Anuj Kanaujia; Arjun Munda and Saryu Rai said- 'Jamshedpur police should tell who was taking shelter?'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group