Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : सट्टेबाजी के पैसे को लेकर दो गुटों में झड़प और फायरिंग में दो दर्जन से अधिक पर एफआईआर
    Breaking News

    Jamshedpur : सट्टेबाजी के पैसे को लेकर दो गुटों में झड़प और फायरिंग में दो दर्जन से अधिक पर एफआईआर

    News DeskBy News DeskJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक टकराव और फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है. घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है, जिसमें दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया और खुलेआम फायरिंग की. इस गंभीर मामले में साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर कुल 26 से अधिक आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें शहर के विभिन्न इलाकों से जुड़े अपराधकर्मियों के नाम सामने आए हैं.

    प्राथमिकी के बाद पुलिस साकची, मानगो, बागबेड़ा और कपाली क्षेत्र में दबिश दे रही है. थाना प्रभारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है.  इस फायरिंग की घटना के बाद से साकची और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है.

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    पहले गुट की ओर से दर्ज शिकायत में आरोपी 

    दानिश खान (उलीडीह निवासी)
    आरिफ अली (आजाद बस्ती)
    विकास (बागबेड़ा डीबी रोड)
    आन सिद्दकी (मानगो रोड नंबर 2)
    साकिब (मानगो रोड नंबर 6)
    मोनू (दानिश का सहयोगी)
    जाबिर (कपाली अलबेला गार्डेन)
    आलमगीर खान (मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14)
    बाबू (गौसनगर)
    विकास उर्फ बच्चा (कदमा शास्त्रीनगर रोड नंबर 4)
    राहुल तिवारी, आजाद गिरि, विकास यादव (सभी बागबेड़ा डीबी रोड)

    दूसरे गुट की ओर दर्ज शिकायत में आरोपी 

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    नदीम उर्फ गुटका (आज़ादनगर, आशियाना)
    राहुल छाबड़ा (गोलमुरी, हावड़ा ब्रिज निवासी)
    बकार (मानगो)
    नुमान (गोलमुरी)
    मिराज बच्चा (साकची मोहम्मडन लाइन)
    भला और इरफान (दोनों आजादबस्ती)
    चिकना मनोज (मानगो रोड नंबर 8)
    मनोज उर्फ छोटा मुंडी, विक्रम (डिमना चौक)
    अल्फी (एमजीएम थाना क्षेत्र)
    तथा अज्ञात छह अन्य।

    साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा

    थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि दोनों गुटों ने न सिर्फ इलाके की शांति व्यवस्था भंग की बल्कि सरेआम हथियार लहराकर आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाला. दोनों पक्षों के लोगों मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार से दंगा), 149 (गैंग के रूप में अपराध), 307 (हत्या का प्रयास), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र), और आर्म्स एक्ट की धारा शामिल हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: FIR lodged against more than two dozen people for clash and firing between two groups over betting money
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: खासमहल दुर्गा पूजा मैदान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम पर मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डीसी राजीव रंजन बने मुख्य अतिथि

    June 21, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: खासमहल दुर्गा पूजा मैदान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम पर मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डीसी राजीव रंजन बने मुख्य अतिथि

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 28 मंडलों में भाजपा ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अर्जुन मुंडा व विद्युत महतो समेत कई नेताओं ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भव्य तरीके से मना योग दिवस, मनमोहक ‘योग नृत्य’ ने मोहा सबका मन

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group