


Jamshedpur. मानगो में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आयी है. मामला जवाहनरनगर रोड नंबर 9 का है. फायरिंग करने के बाद युवक फरार हो गये. सूचना मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया. फायरिंग में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस देर रात तक छापामारी की. पुलिस ने घटनास्थल के पास का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने गोली चलाने के बाद वह तेज रफ्तार में वहां से निकल गया. घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश या दहशत फैलाने की कोशिश के रूप में भी देख रही है. मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि घटना गंभीर है. हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं. जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



