


Jamshedpur. पूर्व मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन का श्राद्ध भोज शुक्रवार को निर्धारित है. श्राद्ध भोज कार्यक्रम का आयोजन घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान में होगा. इसके लिए मैदान में हैंगर पंडाल बनाये गये हैं. गुरुवार की देर शाम तक जिला प्रशासन के अधिकारी व गांव के ग्रामीण हैंगर पंडाल की विभिन्न व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए थे. इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने का कार्यक्रम तय हो गया है.
राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचेंगे और 12.30 बजे रांची लौट जाएंगे. इसी दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर 12.25 बजे अस्थायी हेलीपैड पर उतरेगा. वहां से वे कार द्वारा 12.30 बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री लगभग 45 मिनट तक वहीं रहेंगे और 1.15 बजे वहां से रवाना होकर 1.25 बजे रांची के लिए उड़ान भरेंगे.
घोड़ाबांधा में दिवंगत पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत प्रदेश के अलावा कई मंत्री, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे.



