Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से गांजा जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी, तीन तस्कर धराए
    Breaking News

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से गांजा जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी, तीन तस्कर धराए

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजे की खेप को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन से दूसरे राज्य जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तीन लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई, जिसमें उनके बैग से कुल 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

    Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के अरवल जिले के इमामगंज निवासी अमित कुमार, गोपालगंज जिले के यादवपुर निवासी बबलू सिंह तथा अजीत कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि वे हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे और यहां से बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी अंतिम डिलीवरी किस स्थान पर की जानी थी।

    Jamshedpur SIR: जमशेदपुर समेत राज्य के शहरी मतदान केंद्रों पर एसआईआर को लेकर शिविर शुरू, 29 जुलाई तक जारी रहेगी प्रक्रिया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Ganja seized at Tatanagar Railway Station; three smugglers nabbed while preparing to transport it to Bihar. Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन से गांजा जब्त तीन तस्कर धराए बिहार ले जाने की थी तैयारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Health Department: मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, सेवा समाप्ति की कार्रवाई की तैयारी

    July 19, 2026

    Jamshedpur SIR: जमशेदपुर समेत राज्य के शहरी मतदान केंद्रों पर एसआईआर को लेकर शिविर शुरू, 29 जुलाई तक जारी रहेगी प्रक्रिया

    July 19, 2026

    Ghatsila HCL Plant: घाटशिला के  इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से हो रहा काम, बोले एचसीएल सीएमडी

    July 19, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: सेंसेक्स की Top 10 कंपनियों में 5 का Market Cap 1.54 लाख करोड़ बढ़ा, Tata Group की इस कंपनी को सबसे अधिक लाभ

    July 19, 2026

    Monsoon session: संसद का मानसून सत्र कल से, इससे पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष उठा सकता है वांगचुक और राम मंदिर का मुद्दा

    July 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group