


Jamshedpur.पोटका के हाता चौक के पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन किया. इस लूटकांड को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना फिरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह कपाली का रहने वाला है. गिरफ्तारी के वक्त पुलिस ने जल्ला फिरोज के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. पूछताछ में उसने कबूल किया कि इस घटना को उसके साथियों शारिक शाह और अफजाल अंसारी के साथ मिलकर अंजाम दिया था.
इस मामले में ओडिशा की रायरंगपुर पुलिस ने अफजाल अंसारी को गिरफ्तार किया है. अफजाल अंसारी ने रायरंगपुर में एक दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले में वह गिरफ्तार हुआ है.एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि अफजाल को जल्द रिमांड पर लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी. तीसरा आरोपी शारिक शाह अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जल्ला फिरोज के खिलाफ झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लूट और आपराधिक वारदातों के कुल आठ मामले दर्ज हैं. वह सरायकेला और जमशेदपुर समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है



