


Jamshefpur. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने सदर अस्पताल और एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया.उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को डिमना स्थित कॉलेज परिसर में अस्पताल का नया भवन बनाने वाली एजेंसी एलएंडटी को काम देरी से पूरा करने के कारण शोकॉज जारी करने का निर्देश. सदर अस्पताल निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आईसीयू बेड की कमी पर चिंता जताई.
उन्होंने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में बेड पूरी तरह भरे हैं, जबकि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस पर सरकार जल्द निर्णय लेगी और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी. निरीक्षण के दौरान एक महिला मरीज ने स्वास्थ्य मंत्री से इलाज को लेकर शिकायत की. मंत्री ने तुरंत सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज का समुचित इलाज हो. मंत्री ने यह भी कहा कि सदर अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर है, डॉक्टरों की उपस्थिति संतोषजनक है और इलाज भी सही ढंग से किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने एमजीएम की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिये.



