Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रैन बसेरा से अवैध कब्जे हटाए जाएं : सरयू
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रैन बसेरा से अवैध कब्जे हटाए जाएं : सरयू

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने खरकई नदी के किनारे बन रहे दो प्रवेश द्वारों को बरकरार रखने की मंशा जिला प्रशासन और जेएनएसी से जताई है. उन्होंने कहा कि दोनों प्रवेश द्वारों के बनने से कोई दिक्कत नहीं आएगी. उधर, श्री राय ने मरीन ड्राइव स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर अवैध कब्जे पर गहरी नाराजगी जताई है. सरयू राय ने विश्वकर्मा समाज के सामुदायिक भवन पर कांग्रेस पार्टी से जुड़े कालू नामक एक शख्स द्वारा अवैध कब्जा करने पर भी गहरी नाराजगी जताई और जेएनएसी से उसे तत्काल अवैध कब्जा खाली कराने को कहा है.

    श्री राय के अनुसार, उन्हें कई लोगों ने फोन कर बताया कि कदमा क्षेत्र के मरीन ड्राइव के किनारे विधायक निधि से दो बड़े द्वार बन रहे हैं जो छठ घाट और दुर्गा पूजा में मूर्ति भसान वाले स्थान पर हैं. यह भी शिकायत आई थी कि इन दोनों द्वारों के बनने से दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन में दिक्कत आएगी. इसमें से एक गेट के पास मूर्ति विसर्जन नहीं होता. मूर्ति विसर्जन दूसरे गेट के पास होता है. श्री राय के साथ दुर्गापूजा कमेटी के व्यवस्थापक भी थे. सभी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    श्री राय ने कहा कि संभवतः केंद्रीय दुर्गापूजा समिति ने उपायुक्त को इस गेट के विषय में लिखा कि इसे तोड़ देना देना. उपायुक्त के यहां से जेएनएसी को यह निर्देश गया था. इस निर्देश के बाद ही खरकई नदी के किनारे बन रहे दोनों ही प्रवेश द्वारों का उन्होंने निरीक्षण किया. उन्होंने पाया कि दोनों प्रवेश द्वारों के बने रहने से कोई दिक्कत नहीं होगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    श्री राय ने बताया कि दोनों प्रवेश द्वारों के बनने की अनुशंसा पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने अपनी विधायक निधि से की थी. वह नहीं चाहते कि इस गेट को तोड़ा जाए क्योंकि फिर श्री राय के ऊपर यह आरोप लगेगा कि उन्होंने पूर्ववर्ती विधायक के समय की एक योजना को रोक दिया, ध्वस्त करा दिया. वह अपयश नहीं लेता चाहते. बन्ना गुप्ता ने जिन-जिन योजनाओं की अनुशंसा की थी, उनमें से अधिकतर को स्वीकृत कराया है. उन्होंने जिला प्रशासन और जेएनएसी से अनुरोध किया कि व्यावहारिक दृष्टिकोण से दोनों प्रवेश द्वारों का काम पूरा होने दिया जाए, साथ ही दुर्गापूजा केंद्रीय समिति को भी सूचित कर दिया जाए कि मानगो की दुर्गापूजा कमेटियों को भी कोई आपत्ति नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Illegal occupation should be removed from Skill Development Center and Night Shelter: Saryu जमशेदपुर न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group