Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश, बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को किया गया शो-कॉज
    Headlines

    Jamshedpur : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश, बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को किया गया शो-कॉज

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआईआर हो, जप्त बालू की तय समयावधि में निलामी करें, सूचनातंत्र मजबूत करें… जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक आहूत की गई . उपायुक्त ने अवैध खनन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए खनन माफियाओं पर नकेल कसने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होने कहा कि खनन टास्क फोर्स अपने सूचना तंत्र को मजबूत करें, जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाएं और संबंधित विभाग जैसे खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना, पुलिस के एक्ट के तहत समेकित कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाना संभव नहीं है, ऐसे में जरूरी है कि अवैध खनन, परिवहन में लिप्त वाहनों, माफिया पर सभी सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करें .

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं घाटशिला को अपने-अपने अनुमंडल अंतर्गत अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के रोकथाम हेतु अंचल अधिकारियों के द्वारा की गई कारवाई की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी एवं एमवीआई को उनके द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में माहवार समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया . बहरागोड़ा अंचल अंतर्गत बनकटा बालू घाट के संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें C.T.O हेतु लंबित आवेदन के संबंध में प्रदूषण विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

    अवैध ईंट भट्ठों को चिन्हित कर कार्रवाई करें

    Jharkhand Naxal: नक्सली मुकेश गंजू गिरफ्तार, वन रक्षा समिति’ के सदस्य की हत्या, आगजनी समेत कई मामलों में था वांटेड

    बैठक में गत माह में अंचलवार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध कार्रवाई की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई . जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने टास्क फोर्स के सभी इंफोर्समेंट एजेंसी को निदेशित किया कि अवैध खनन- परिवहन के मामले में तत्काल एफआईआर करें, सभी पदाधिकारी इसके लिए सक्षम हैं. साथ ही उन्होने विभिन्न अंचल क्षेत्रों में जप्त बालू खनिज को जल्द से जल्द पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए निलामी करने का निदेश दिया . सभी थाना प्रभारियों को निदेशित किया गया कि सीओ, डीएमओ, खनन निरीक्षक या अन्य किसी भी पदाधिकारी स्तर से अवैध खनन, परिवहन की सूचना मिलती हो तो तत्काल टीम गठित करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं एफआईआर करें. साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को चिन्हित कर कार्रवाई का निदेश दिया गया.

    जिला दण्डाधिकारी उपायुक्त द्वारा खनन टास्क फोर्स को सूचनातंत्र मजबूत करने एवं मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को दुरुस्त करने का निदेश दिया गया. उन्होने कहा कि अवैध कारोबारियों के मॉडस ऑपरेंडी को समझें और विधि सम्मत कार्रवाई करें. बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर कारखाना निरीक्षक को शो-कॉज करने का निदेश दिया गया .

    Jharkhand: जमीन का म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये आदेश

    वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, डीएमओ श्री सतीश नायक, एमवीआई श्री सूरज हेम्ब्रम समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे, वहीं रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी ऑनलाइन बैठक से जुड़े.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chaired by Deputy Commissioner District Mining Task Force factory inspector Illegal mining show-caused for being absent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: नक्सली मुकेश गंजू गिरफ्तार, वन रक्षा समिति’ के सदस्य की हत्या, आगजनी समेत कई मामलों में था वांटेड

    June 6, 2026

    Jharkhand: जमीन का म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये आदेश

    June 6, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अवैध निर्माण को सह देने वाले आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार देंगे एक्शन के निर्देश!

    June 6, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal: नक्सली मुकेश गंजू गिरफ्तार, वन रक्षा समिति’ के सदस्य की हत्या, आगजनी समेत कई मामलों में था वांटेड

    June 6, 2026

    Jharkhand: जमीन का म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये आदेश

    June 6, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अवैध निर्माण को सह देने वाले आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार देंगे एक्शन के निर्देश!

    June 6, 2026

    Jharkhand Politics: सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार! झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी, कांग्रेस ने भी उतारे प्रत्याशी

    June 6, 2026

    Jharkhand Election: रास चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड के लिए भूपेश बघेल और अजय शर्मा को नियुक्त किया पर्यवेक्षक

    June 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group