Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर वन प्रमंडल द्वारा सोनारी स्थित वन भवन परिसर में “ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट” का भव्य आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 400 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। आयोजन की शुरुआत क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (आरसीसीएफ) स्मिता पंकज और प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी की उपस्थिति में हुई। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
    इसके बाद लगभग पांच किलोमीटर लंबी जागरूकता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा में शामिल प्रतिभागी हाथों में पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन से संबंधित संदेशों वाली तख्तियां लिए हुए थे।

    Indian Railways :रेलकर्मियों की तत्परता से महिला यात्री को मिली बच्ची की जरूरी मेडिकल रिपोर्ट और दवाइयाँ

    पूरे मार्ग में हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के संदेश गूंजते रहे। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर CSIR-NML में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग ट्रेनिंग संपन्न, मास्टर ट्रेनर्स ने लगाए पौधे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Jamshedpur Forest Division organised 'Greenathon – Walk for Environment' on World Environment Day. Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने 'ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट' का किया आयोजन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Indian Railways :रेलकर्मियों की तत्परता से महिला यात्री को मिली बच्ची की जरूरी मेडिकल रिपोर्ट और दवाइयाँ

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर CSIR-NML में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग ट्रेनिंग संपन्न, मास्टर ट्रेनर्स ने लगाए पौधे

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026
    Recent Post

    Indian Railways :रेलकर्मियों की तत्परता से महिला यात्री को मिली बच्ची की जरूरी मेडिकल रिपोर्ट और दवाइयाँ

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर CSIR-NML में ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग ट्रेनिंग संपन्न, मास्टर ट्रेनर्स ने लगाए पौधे

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group