Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया
    Breaking News

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा। इसके साथ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, ऊर्जा की ऊंची कीमतों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में समस्या के कारण वृद्धि और मुद्रास्फीति के बढ़ते जोखिमों के बीच विदेशी पूंजी आकर्षित करने और रुपये को समर्थन देने के लिए कई उपायों की घोषणा की।
    आरबीआई ने मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.6 प्रतिशत और खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दिया है।

    रेपो वह ब्याज दर है, जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। आरबीआई के रेपो दर को यथावत रखने के फैसले से आवास, वाहन और वाणिज्यिक कर्ज की मासिक किस्त में बदलाव की संभावना नहीं है।
    रुपये को समर्थन देने के उपायों में सरकारी प्रतिभूतियों में पात्र विदेशी निवेशकों के लिए ब्याज आय और पूंजीगत लाभ पर करों को समाप्त करना, प्रवासी भारतीयों के लिए विदेशी मुद्रा जमा को लेकर रियायती शर्तों की पेशकश और चुनिंदा विदेशी कर्ज के लिए जोखिम कम करने को लेकर लागत पर सब्सिडी देना शामिल है।

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मौजूदा आर्थिक परिवेश को देखते हुए एमपीसी ने आम सहमति ने नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय किया है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपने तटस्थ रुख को कायम रखा गया है।’’

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    मल्होत्रा ने कहा कि भारत ने पिछले संकट की तुलना में मजबूत आर्थिक बुनियाद के साथ वैश्विक उथल-पुथल के ताजा दौर में प्रवेश किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बढ़ते वैश्विक तनाव, वस्तुओं की ऊंची कीमतें और आपूर्ति में समस्या आर्थिक परिदृश्य के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    lowers economic growth forecast RBI Decision: RBI keeps repo rate unchanged RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार takes steps to stabilize rupee आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया रुपये को थामने के लिए उठाये कदम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 5, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026

    Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 5, 2026

    Jamshedpur: पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group