Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Breaking News

    Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के कोडरमा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की मौत हो गई। घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। झड़प के दौरान राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक नीरा यादव अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। लोगों ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झड़प में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: BJP MLA Nira Yadav's driver murdered Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या MLA raises questions on law and order विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026

    Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 5, 2026

    Jamshedpur: पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group