

Patamda. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत सुदूर गांव झुंझका में जामडीह आरईओ सड़क से फुटबॉल मैदान तक 600 मीटर पीसीसी पथ निर्माण योजना का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। पीएम जन मन योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कार्य की स्वीकृति आरईओ विभाग से मिली है। शत प्रतिशत केंद्र सरकार की राशि से इसका निर्माण कार्य होना है।
मौके पर जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, मुखिया प्रतिनिधि रूपेण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह व मधुसूदन महतो, प्रदीप कुमार महतो, संदीप कुमार मिश्रा, महावीर महतो, शरत सिंह सरदार, मुचीराम बाउरी, विमल मंडल, प्रबोध मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

