Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 8 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो एसयूवी गाड़ियां और हथियार बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 8 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो एसयूवी गाड़ियां और हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अपहरण गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने कैरव गांधी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर शहरवासियों को राहत दी थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को अपहरणकर्ताओं की गतिविधियों की सटीक जानकारी मिल चुकी थी।

    इसी आधार पर हजारीबाग जिले के बरही इलाके में पुलिस की विशेष टीम ने सादे लिबास में जाल बिछाया। अपराधियों को भनक तक नहीं लगी कि पुलिस उनकी हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही पुख्ता सूचना मिली, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर एक साथ आठों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से दो एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) गाड़ियां और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    बरामद वाहनों को जमशेदपुर के एक थाने में सुरक्षित रखा गया है।
    फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों से अलग-अलग गुप्त ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस सनसनीखेज वारदात में शहर के किन-किन स्थानीय गुर्गों की भूमिका रही। संभावना है कि एसएसपी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे।

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    8 kidnappers arrested 8 अपहरणकर्ता गिरफ्तार Jamshedpur: Jamshedpur police achieve major success in Kairav ​​Gandhi kidnapping case Jamshedpur: कैरव गांधी अपहरण मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता two SUVs and weapons recovered दो एसयूवी गाड़ियां और हथियार बरामद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur.धातकीडीह तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    Chaibasa: पुलिस को बड़ी सफलता, 7 किलो अफीम और 7 लाख नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Jharkhand: जमीन विवाद के चलते किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 27, 2026

    Bahragoda: बहरागोड़ा पीडब्ल्यूडी चौक के समीप युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला

    June 27, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों के वेतन में 25 हजार तक बढ़ोतरी, 7 साल के लिए समझौता लागू, बढ़ा हुआ वेतन सितंबर में, एरियर नवंबर में मिलेगा

    June 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group