


Jamshedpur. जमशेदपुर की सुंदरनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस की टीम ने सूमो चोर गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्त में आये आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले का शौकत अली और आजादनगर का मो अकबर उर्फ छोटू शामिल है. वहीं तीसरा आरोपी रियाज खान (फरार) है, जिसने चोरी की सूमो को कपाली के गौसनगर के तिलंगी तालाब के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा था
गिरोह का सरगना कपाली गौसनगर का मो रियाज खान है. वह मोबाइल बंद कर फरार है. उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है. टाटा सूमो की चोरी करने के बाद गिरफ्तार युवक उसे बेचने की फिराक में थे. रेयाज खान के खिलाफ कई केस दर्ज हैं. इसके अलावा गिरफ्तार शौकत अली के खिलाफ भी कपाली थाना में केस दर्ज है.



