Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस छीना-झपटी पर उतरी, बाइक चालक के साथ किया दुर्व्यवहार, चाबी छीनी, हेलमेट भी उतार लिए, दूसरा बनाता रहा वीडियो
    Breaking News

    Jamshedpur : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस छीना-झपटी पर उतरी, बाइक चालक के साथ किया दुर्व्यवहार, चाबी छीनी, हेलमेट भी उतार लिए, दूसरा बनाता रहा वीडियो

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस अब छीना-झपटी पर उतर आयी है. हेलमेट चेकिंग अभियान अब पैसा वसूली का जरिया बन गया है. हेलमेट के बावज़ूद बदसलूकी के कई मामले सामने आये हैं. ताज़ा मामला सिदगोड़ा के 28 नंबर रोड पर सामने आया. यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान ने टाटा स्टील कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया. उनकी बाइक की चाबी के लिए छीना-झपटी की. इस बदसुलुकी का वीडियो रविवार को वायरल हो गया है. प्रदीप तियू न्यू बारीडीह के निवासी हैं और टाटा स्टील में कार्यरत हैं.

    उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर एग्रिको विद्यापतिनगर स्थित एक डॉक्टर के पास गए थे. जब वे बाइक से पत्नी को उतार ही रहे थे, तभी अचानक एक ट्रैफिक पुलिस का जवान पेड़ के पीछे से निकलकर आया और जबरन उनकी बाइक की चाभी छीनने का प्रयास करने लगा. जब चाभी नहीं छीनी जा सकी, तो उसने प्रदीप तियू के सिर से हेलमेट ही उतार लिया और बाइक को ले जाने की कोशिश की. हेलमेट चेकिंग के नाम पर हो रही इस तरह की घटना से आम नागरिकों में आक्रोश है. पहले कई लोग इस तरह की घटना में मौत का शिकार हो चुके हैं.

    Jamshedpur News :मुनमुन चक्रवर्ती बनीं श्री श्री जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट की सचिव, नवगठित कमेटी का हुआ भव्य सम्मान

    यह स्थिति राजनीतिक दलों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है, जो लगातार इस पुलिसिया रवैये का विरोध करते रहे हैं। फिर भी सुधार के नाम पर ज़मीनी स्तर पर कुछ खास असर नहीं दिख रहा है.

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    गौरतलब है कि ट्रैफिक नियमों के तहत हेलमेट की जांच करना और कागज़ात देखना पुलिस का अधिकार है, लेकिन चाभी छीनना, हेलमेट उतारना या जबरदस्ती बाइक को खींच कर ले जाना कहीं से भी उचित नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर आम नागरिकों की गरिमा को इस तरह ठेस पहुंचाना उचित है? यह घटना न सिर्फ ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के लिए भी एक चेतावनी है कि सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि नियम लागू करने के नाम पर आम जनता को प्रताड़ना न झेलनी पड़े.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    another person kept making a video Jamshedpur: Jamshedpur traffic police resorted to snatching misbehaved with bike rider snatched keys took off helmets Traffic police जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मुनमुन चक्रवर्ती बनीं श्री श्री जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट की सचिव, नवगठित कमेटी का हुआ भव्य सम्मान

    May 30, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मुनमुन चक्रवर्ती बनीं श्री श्री जगन्नाथ मंदिर जनसेवा ट्रस्ट की सचिव, नवगठित कमेटी का हुआ भव्य सम्मान

    May 30, 2026

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026

    Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group