

Jamshedpur. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ की रिपोर्ट में जमशेदपुर हवा की स्वच्छता के मामले में राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से काफी पिछड़ गया है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के प्रमुख शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 36वां स्थान मिला है, जो इसकी बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण की गंभीर तस्वीर पेश करता है। सर्वेक्षण के नतीजों में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि अत्यधिक खनन और कोयला क्षेत्र होने के बावजूद धनबाद ने वायु गुणवत्ता सुधारने में राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
धनबाद ने राष्ट्रीय स्तर पर 17वां स्थान हासिल कर राज्य में पहला स्थान बनाया। वहीं, लगातार बढ़ते ट्रैफिक और निर्माण कार्यों के बावजूद राजधानी रांची 27वें स्थान पर रही। दोनों ही शहर जमशेदपुर से काफी बेहतर स्थिति में दर्ज किए गए।

