Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur :जदयू महिला मोर्चा का सावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाईटेड) महिला मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में मंगलवार को जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए।

READ MORE :Jamshedpur :स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में 13 अगस्त को चैम्बर भवन में रक्तदान शिवि

उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए नृत्य, रैम्प वॉक, म्यूजिकल चेयर साहित बच्चों के लिए विभिन्न खेल एंव मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर ज्यूरी भारतीय मुक्केबाज एवं डीएसपी अरुणा मिश्रा, नागपुरी अदाकारा प्रिया कैश एवं सामाजिक कार्यकर्ता मधु सिंह शामिल हुईं। प्रभा देवी सावन क्वीन जबकि नृत्य क्वीन पूजा महानंद चुनी गईं।

READ MORE :JAMSHEDPUR :पूर्वी सिंहभूम की बेटियां पहुंचीं चेन्नई, सीखा विज्ञान और संस्कृति का संगम

बच्चों को भी पुरस्कृत कर उत्साववर्धन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा यादव, ममता सिंह, महुआ चक्रवर्ती, सुष्मिता सरकार, रीना डे, सबिता ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, ममता ठाकुर, रंभा देवी, सपना तांडी, मल्लिका प्रमाणिक आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version