Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»South East Central Railway :रेल हादसों को टालने वाले पाँच कर्मवीरों को मिला संरक्षा पुरस्कार
    Breaking News

    South East Central Railway :रेल हादसों को टालने वाले पाँच कर्मवीरों को मिला संरक्षा पुरस्कार

    रेल संरक्षा के सजग प्रहरियों का सम्मान’ ‘रेल संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच कर्मवीरों को महाप्रबंधक द्वारा किया गया सम्मानित’
    News DeskBy News DeskAugust 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    विलासपूर।
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को मासिक संरक्षा संगोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया । यह पुरस्कार उन पांच कर्मचारियों को दिया गया, जिन्होंने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से रेल संरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । ये पुरस्कार रेल संरक्षा के प्रति उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्यक्षमता  को दर्शाता है, जो रेल यात्रा को निश्चिंत और सुरक्षित बनाने में सहायक है ।
    READ MORE :Jamshedpur :सांसद विद्युत महतो की पहल रंग लाई, प्रधानमंत्री आवास योजना में झारखंड को बड़ा लक्ष्य
    महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत कर्मचारियों में –
    1. दिनांक 27.02.2025 को श्री मनोज कुमार सिंह ने उयूटी के दौरान तिरोड़ा स्टेशन में सिव्रल पर गाड़ी खड़ा करते समय पाया की यार्ड की अप मेन लाईन के ओएचई में असामान्य कंपन हो रहा था साथ ही साथ लोको में वीसीबी ओपन हो गया था । गाड़ी को खड़ी कर सहायक लोको पायलट के साथ जाँच करने पर पाया कि ओएचई कांटेक्ट वायर नीचे लटक रहा था । इन्होने तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया और आनेवाली गाडियों के पैन्टों को क्षतिग्रस्त होने से से बचाया ।
    2. दिनांक 01.07.25 को श्री बीरेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने ड्यूटी के दौरान एक मालगाड़ी के 19 वैगन के साथ ट्रेन पार्टिंग होने की घटना का पता लगाया और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया । तत्पश्चात  आगे की कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया ।
    3. दिनांक 11.07.25 को श्री आकाश दास ने ड्यूटी के दौरान भनवारटंक-खोडरी के मध्य अप लाइन में एसईजे स्टॉक रेल फ्रेक्चर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया । तत्पश्चात, आगे की कार्यवाही ट्रैक को रेल यातायात के लिए ठीक किया गया ।
    4. दिनांक 16.07.2025 को श्री कोमल ने गतौरा-बिलासपुर सेक्शन में ड्यूटी के दौरान अप लाइन ब्रिज़ नं 06 पर रेल फ्रेक्चर देखा और उसी ट्रैक पर आ रही पैसेंजर गाड़ी (गं-58203) भी इन्हे दिखाई दी जिसके उपरांत त्वरित कारवाई करते हुए बैनर फ़्लेग लगाकर ट्रेन को खड़ी करवाया उसके बाद रेल लेक्चर पर फिश प्लेट बांधकर ट्रेन को सुरक्षित पास करवाया ।
    5. दिनांक 22.06.2025 को श्री प्रवीण कुमार ने ड्यूटी के दौरान बाकल स्टेशन से गुजरते समय एक असामान्य तेज झटका महसूस किया जिसके उपरांत ट्रैक का निरीक्षण पर प्वाइंट क्रॉसिंग की पटरी टूटी हुई पाया । इन्होने तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया। तत्पश्चात, आगे की कार्यवाही ट्रैक को रेल यातायात के लिए ठीक किया गया ।
    READ MORE :विश्व हाथी दिवस : पूर्वी सिंहभूम में हाथियों की सुरक्षा के लिए लगाये जायेंगे दो लाख बांस के पौधे
    इस प्रकार, उपरोक्त सभी रेल कर्मियों की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्रित हुई ।महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा इन सभी रेल के सजग प्रहरियों को पुरस्कृत करते हुए उनकी कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गई  । उन्होने कहा कि यह सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा । संरक्षित  रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।  इस अवसर पर जोन के सभी विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur railway news GM Tarun Prakash INDAINRAILWEY Indian Railways safety IRCTC NEWS railway safety award South East Central Railway train accident prevention रेल रेल संरक्षा रेल हादसा रोकथाम रेलवे सतर्क कर्मचारी रेलवे सुरक्षा पुरस्कार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group