Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष का निधन, टीएमएच के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा, धरना पर बैठे चंपाई सोरेन
    Breaking News

    Jamshedpur:झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष का निधन, टीएमएच के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप, हंगामा, धरना पर बैठे चंपाई सोरेन

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया इकाई के अध्यक्ष संतोष सिंह का रविवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे।  देवनगरी में आयोजित संघ के पिकनिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी महसूस हुई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए टीएमएच परिसर में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए।

    परिजनों का आरोप है कि पैसे के अभाव में अस्पताल प्रबंधन ने समय पर संतोष सिंह का इलाज शुरू नहीं किया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी अस्पताल पहुंचे और समाज के लोगों के साथ धरने में शामिल हुए।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए टाटा प्रबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में मरीज को समय पर इलाज नहीं करना घोर अमानवीय कृत है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने टीएमएच में कम से कम 100 बेड गरीबों के लिए आरक्षित करने, मामले की जांच और दोषी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग की है।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    आपको बता दें कि संतोष सिंह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे और झारखंड क्षत्रिय संघ की गम्हरिया इकाई को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी। उनके निधन से संगठन और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल टीएमएच परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Jharkhand Kshatriya Sangh Gamharia president passes away; TMH doctors accused of negligence Jamshedpur:झारखंड क्षत्रिय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष का निधन uproar ensues; Champai Soren sits on protest टीएमएच के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप धरना पर बैठे चंपाई सोरेन हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group