Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ओपीडी सेवाएं समेत स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित
    Breaking News

    Jamshedpur: एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ओपीडी सेवाएं समेत स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित

    News DeskBy News DeskApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुई इस हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    अस्पताल में ओपीडी सेवाएं सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं, जिससे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई विभागों में इलाज की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जबकि कुछ मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है। स्थिति को संभालने के लिए सीनियर डॉक्टरों ने कुछ विभागों में मोर्चा संभाला है, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण दबाव बना हुआ है।

    जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे थे। उन्होंने पहले काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध किया, लेकिन मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    तीन दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के प्रतिनिधियों की बैठक भी हुई थी। बैठक में आश्वासन दिया गया था कि डॉक्टरों की मांगों से जुड़ी फाइल कैबिनेट में भेज दी गई है और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है। इसके बावजूद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल जारी रखी है, जिससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    इस बीच, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार और अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने जूनियर डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including OPD services. Jamshedpur: Junior doctors at MGM go on indefinite strike Jamshedpur: एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल severely affecting healthcare facilities ओपीडी सेवाएं समेत स्वास्थ्य व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group