Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : खरकाई उफान पर, बागबेड़ा व जुगसलाई के निचले हिस्सों में घुसा पानी, 400 परिवार प्रभावित
Breaking News

JAMSHEDPUR : खरकाई उफान पर, बागबेड़ा व जुगसलाई के निचले हिस्सों में घुसा पानी, 400 परिवार प्रभावित

News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • स्थानीय स्तर पर समाजसेवी मदद पहुंचाने में जुटे, खाने-पीने का किया गया इंतजाम 

जमशेदपुर.  खरकई का पानी उफनते ही बागबेड़ा के निचले इलाकों में पानी भर गया है. बागबेड़ा नया बस्ती, बाबा कुट्टी के निकले इलाकाें, सिद्धू कान्हूं बस्ती‌, रेलवे सोसाइटी‌ के बगल के बस्तियों में शामिल शिवनगर आदि में में बाढ़ का पानी घुस चुका है. इससे 200 से अधिक परिवार प्रभावित हुए है. यही स्थिति जुगसलाई के नदी से सटे इलाकों में हुई है. कुल मिलाकर 400 से अधिक परिवार इससे प्रभावित हुए है.

उधर बागबेड़ा नया बस्ती में‌ तेजी से बाढ़ का पानी 100 घरों  घुस चुका हैं, ‌ 50 से 60 घर पूर्ण रूप से बाढ़ की चपेट में हैं.  कई बस्तियों में निचले इलाका में‌ बाढ़ घुसने का क्रम जारी है. यहां के लोगों के लिए प्राथमिक विद्यालय रोड, सिद्धू कानू मैदान, लोहिया भवन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा थाना चौक‌ में सुरक्षित कैंप बनाया गया है.

भाजपा नेता सुबोध झा की माने तो लगभग 4 सौ से ऊपर मकान बागबेड़ा में ‌ बाढ़ से डूब चुके हैं एवं अन्य बस्तियों में भी पानी प्रवेश कर चुका है. रेलवे सोसाइटी, रिवर व्यू कॉलोनी, प्रधान टोला, बाजार टोला, ऐदल झोपड़ी, सीपी टोला ,हरहरगुड्डू का निचला भाग, गणेश नगर का निचला भाग,‌ शिवनगर निचला भाग, बागबेड़ा नया‌ बस्ती के रोड नंबर एक ,रोड नंबर 2 ,रोड नंबर 3 एवं निचले भाग का सभी हिस्सा डूब चुके हैं.

बाबा कुटी ‌ जुगसलाई क्षेत्र के भी कई बस्तियों में पानी घुस चुका है गरीब नवाज कॉलोनी तेल पत्ती शिव घाट हरिया भट्टी सभी में पानी भर चुके हैं और पानी तेजी से बढ़ रहा है. 

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

रेस्क्यू टीम पहुंचे, सीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे 

बागबेड़ा नया बस्ती में रेस्क्यू टीम को लगाया गया ‌है. अंचल पदाधिकारी C O मनोज कुमार प्रखंड के पदाधिकारी सभी लोग युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं. 300 से ऊपर मकान बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं कई लोग दो तल्ला पर जाकर‌ फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है. एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर‌ 17 परिवारों को बाहर निकाला है

ग्राम वासियों के सहयोग से खिचड़ी बांटी जा रही 

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

इधर प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी होने पर प्रशासन के अलावा स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. उनके बीच खिचड़ी बांटी जा रही है.

सरकार की नाकामी, स्लुईस गेट बना होता यह स्थिति नहीं होती : सुबोध 

भाजपा नेता सुबोध झा ने वर्तमान स्थिति के लिए जिला प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि शिव घाट पर बने स्लुईस गेट का सही रूप से निर्माण कराया गया होता तो यह स्थिति नहीं आती. यहां दो 50 एचपी के मोटर एवं जनरेटर की व्यवस्था करने से बाढ़ के पानी निकालना आसान होता. जब यह यह व्यवस्था नहीं की जाती है इसी प्रकार से बाढ़ में बस्ती वासी डूबते रहेंगे,

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group