Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का दो दिवसीय आयोजन 20–21 दिसंबर को होटल रमाडा में, व्यापार,निवेश,सिनेमा और मीडिया की होगी बात
    Breaking News

    Jamshedpur : जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का दो दिवसीय आयोजन 20–21 दिसंबर को होटल रमाडा में, व्यापार,निवेश,सिनेमा और मीडिया की होगी बात

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी जमशेदपुर 20–21 दिसंबर को एक ऐतिहासिक साहित्यिक और सांस्कृतिक संगम का प्रतीक बनेगी.

    विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस समारोह के पहले दिन कई महत्वपूर्ण सत्र, चर्चाएँ और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश के विख्यात लेखक, कलाकार, पद्मश्री विभूतियाँ और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी.

    आयोजन के पहले दिन अपराह्न 2.30 बजे विख्यात उद्यमी, निवेशक एवं सस्ता सुंदर के प्रबंध निदेशक, कोलकाता के बनवारी लाल मित्तल व्यापार और स्टॉक मार्केट में निवेश के गहन विषय पर चर्चा करेंगे.

    वे अपनी पुस्तक क्रैकिंग द मारवाड़ी कोड के ज़रिए मारवाड़ी लोकोक्तियों के गूढ़ महत्व को बतलाएंगे कि किस प्रकार एक लोकोक्ति आपके व्यापार प्रबंधन में सहायक हो सकती है.

    उनके साथ सिंगापुर में रहने वाले साहित्यकार एवं मर्चेंट नेवी कैप्टन विनोद कुमार दूबे संवाद करेंगे.

    आयोजन में पत्रकारिता से सम्बंधित कई सत्र आयोजित होंगे.

    एक महत्वपूर्ण सत्र में दोपहर 3.30 बजे युवा पत्रकार एवं इंडिया टुडे के डॉ. अंजुम शर्मा बातचीत करेंगे, जो यूट्यूब चैनल हिंदवी पर लिए गए अपने साक्षात्कार श्रृंखला ‘संगत’ के सौ से अधिक एपिसोड के लिए देश भर में विख्यात हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    आयोजन के पहले दिन संध्या 4.30 बजे से फिल्मी दुनिया के विख्यात सितारे राजेश जैस रंगमंच और सिनेमा के छात्र–छात्राओं से संवाद करेंगे.

    वे झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे.

    इसी सत्र में साइलेंट सिनेमा से OTT तक बदले एक पूरे सिनेमा युग पर मुंबई के पटकथा लेखक डी. एन. ओझा एवं दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म की पूर्व निदेशक डॉ. भारती गोरे चर्चा में भाग लेंगी.

    इस सत्र का संचालन सत्यवती कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. एम. के. पांडेय करेंगे.

    यह सत्र बदले हुए मनोरंजन परिदृश्य, OTT क्रांति और भारतीय कहानी कहने की नई दिशा पर केंद्रित रहेगा.

    आयोजन समिति के संरक्षक संतोष खेतान ने बतलाया कि पहले दिन संध्या 5.30 बजे देश के विभिन्न पद्मश्री व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    सम्मानित विभूतियाँ राजस्थान के विख्यात पर्यावरणविद पद्मश्री लक्ष्मण सिंह एवं पद्मश्री सुंडाराम वर्मा, भोपाल के गोंड कलाकार पद्मश्री भज्जू श्याम, चाकूलिया की ‘टार्जन लेडी’ पद्मश्री जमुना टुडू, रायरंगपुर की विख्यात संताली लेखिका डॉ. दमयंती बेसरा, राजनगर की वनरक्षक पद्मश्री चामी मुर्मू, धालभूमगढ़ के लेखक पद्मश्री डॉ. जानुम सिंह सोय, विश्व की सातों चोटियों को फतह करने वाली पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, जमशेदपुर की शान अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पद्मश्री दीपिका कुमारी, तथा सरायकेला में कुप्रथाओं से संघर्ष करने वाली पद्मश्री छुटनी देवी होंगी.

    भारत की विविधता, जनजातीय गौरव, महिला सशक्तिकरण और कला-संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती इन विभूतियों के सम्मान से जमशेदपुर का साहित्यिक आसमान और भी उज्ज्वल होने वाला है.

    आयोजन समिति एवं सहयोग संस्था की सदस्य डॉ. संध्या सिन्हा ने बताया कि आयोजन के पहले दिन कुछ बेहतरीन पुस्तकों अथवा उनके आवरण का लोकार्पण होगा.

    लखनऊ से आ रहीं डॉ. मंजू अग्रवाल रचित साइकोलॉजी ऑफ सेल्फ टॉक सहित कई पुस्तकें इस विमोचन समारोह की साक्षी बनेंगी.

    आयोजन समिति के अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने कहा कि यह उत्सव ज्ञान, प्रेरणा और रचनात्मकता का संगम है. कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रारंभ किया जा चुका है.

    अभिषेक अग्रवाल गोल्डी का आग्रह है कि आइए, हमसब मिलकर जमशेदपुर के इस ऐतिहासिक साहित्य उत्सव को अविस्मरणीय बनाएं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    abhisek agrawal goldi festival in jamshedpur hotel ramada Jamshedpur literacharal festival Jamshedpur news Jharkhand news santosh khetan singhbhum chamber of commerce news TATA NEWS tata steel news jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group