Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हुआ समापन,कला और साहित्य के अनूठे संगम के अंतिम दिन पंचायत फेम विधायक जी और पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने बांध दिया समां
    Breaking News

    जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का हुआ समापन,कला और साहित्य के अनूठे संगम के अंतिम दिन पंचायत फेम विधायक जी और पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने बांध दिया समां

    News DeskBy News DeskDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.

    कला और साहित्य के संगम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन पंचायत वेब सीरीज फेम पंकज झा उर्फ विधायक जी और पद्म श्री गुलाबो सपेरा ने समां बांध दिया. ‘उड़ता पंजाब’ फेम फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे और अभिनेता पंकज झा से बेबाक संवाद में जहां अभिषेक चौबे ने फिल्म जगत की तल्ख सच्चाइयों व चुनौतियों पर चर्चा की, वहीं पंकज झा ने बेबाक तरीके से बात रखते हुए कहा कि सिनेमा को बंद कर देना चाहिए, इसने नुकसान ही किया है.

    ‘लकीरों में छुपा सच–हिन्दी कार्टून की ताकत’ परिचर्चा में मशहूर कार्टूनिस्ट आबिद सुरती (ढब्बू जी कार्टून के जनक) और मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों में कार्टूनिस्ट का काम जोखिमपूर्ण हो चला है. इस परिचर्चा में कार्टून, पोर्ट्रेट और कैरिकेचर के फर्क के बारे में बताया गया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    कार्यक्रम के एक सत्र में जनजातीय चित्रकारी में अलग मुकाम बना चुके मशहूर आर्टिस्ट मनीष पुष्कले और भज्जू सिंह श्याम ने कैनवास के रंग पर परिचर्चा करते हुए जनजातीय चित्रकारी को संरक्षित करने और बढ़ावा देने की बात कही. इस चर्चा में इस बात पर बल दिया गया कि सृजन के लिए एक जुनून की जरूरत होती है, जो खोनी नहीं चाहिए. इस परिचर्चा से पहले चित्रकारी पर वर्कशाॅप का भी आयोजन हुआ जिसमें आकांक्षा सिंह और पुनीता मिश्रा ने भाग लिया.

    कार्यक्रम के अंतिम दिन पर्यावरण संरक्षण से लेकर ब्रेकिंग न्यूज और रील्स पर तो गणमान्य लोगों ने चर्चा की ही, साथ ही धर्म पर भी उल्लेखनीय चर्चा हुई.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    कार्यक्रम के समापन समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता बतौर मुख्य तिथि पहुंचे. वही पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी पीयूष पांडेय, टाटा स्टील के काॅरपोरेट सर्विसेज के वीपी डीबी सुंदर रामम बतौर अतिथि शामिल हुए. समापन समारोह में पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने कालबेलिया नृत्य के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abhishek Chaubey director Abid Surti cartoonist Akanksha Singh art and literature art workshop banna gupta Bhajju Singh Shyam breaking news debate cartoonist challenges closing ceremony cultural festival Dhabbu Ji cartoon environment conservation talk film industry discussion Hindi cartoon power Kalbeliya dance literary festival India Manish Pushkale artist Manoj Kumar Sinha Padma Shri Gulabo Sapera Panchayat fame Vidhayak Ji Pankaj Jha actor Punita Mishra reels culture religion discussion SSP Piyush Pandey Tata Steel corporate services tribal art painting Udta Punjab fame अभिषेक चौबे आकांक्षा सिंह आबिद सुरती उड़ता पंजाब निर्देशक एसएसपी पीयूष पांडेय कला और साहित्य कार्टूनिस्ट परिचर्चा कालबेलिया नृत्य चित्रकारी कार्यशाला जनजातीय चित्रकारी जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल टाटा स्टील ढब्बू जी कार्टून धर्म पर चर्चा पंकज झा पंचायत फेम विधायक जी पद्मश्री गुलाबो सपेरा पर्यावरण संरक्षण चर्चा पुनीता मिश्रा फिल्म जगत चर्चा बन्ना गुप्ता ब्रेकिंग न्यूज भज्जू सिंह श्याम मनीष पुष्कले मनोज कुमार सिन्हा रील्स संस्कृति समापन समारोह साहित्य उत्सव हिंदी कार्टून
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group