Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो थाना में हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों पक्षों के 13 नामजद, 15 अज्ञात पर FIR, 7 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur: मानगो थाना में हंगामा, मारपीट व तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, दोनों पक्षों के 13 नामजद, 15 अज्ञात पर FIR, 7 आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskDecember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. मानगो थाना परिसर में हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. एफआईआर मानगो थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात थाना परिसर में उस समय हुई, जब दोनों पक्षों के लोग आपसी विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए. दया अस्पताल के संचालक मुमताज के बेटों और सिम्स अस्पताल के संचालक रहमत सईद खान के बेटे के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया. प्राथमिकी में आरोप है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की नीयत से हमला करने की कोशिश की, लाइसेंसी हथियार लहराए और सरकारी कार्य में गंभीर रूप से बाधा डाली.

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

प्राथमिकी में जिन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, उनमें रहमत सईद खान उर्फ हन्ने, उनके भाई जाकिर खान, हन्ने के बेटे अराफ सईद खान, जाकिर के बेटे शाद सईद खान, अबूजर खान, असलम सईद खान, शाहिद उर्फ छोटा कुबड़ा, आजाद नगर रोड नंबर 17 निवासी औरंगजेब, सिम्स अस्पताल के स्टाफ शाहिद अकबर, इम्तियाज अहमद, दया अस्पताल के संचालक मुमताज के बेटे श्यान अहमद, आजाद नगर रोड नंबर 12 निवासी शहनवाज हुसैन और युनुस हुसैन शामिल हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group