Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर एक लोडेड देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है और इसके तार अन्य आपराधिक गतिविधियों से भी जुड़े होने की आशंका है।

    इस संबंध में सिटी एसपी ललित मीणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 03 जून को वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को जुगसलाई क्षेत्र में अवैध हथियारों की डिलीवरी की गुप्त सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी स्थित रेलवे पुल के नीचे छापेमारी कर दो संदिग्धों को धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान जाहिद हुसैन उर्फ विक्की (25) और मो रेहान हुसैन (19) के रूप में हुई है।

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    पुलिस पूछताछ में दोनों ने अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक लोडेड देसी पिस्टल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही दोनों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपित जाहिद हुसैन उर्फ विक्की ने खुलासा किया कि अवैध हथियारों की बाजार में 40 हजार से 60 हजार रुपये तक में बिक्री होती है। उसने बताया कि वह हथियार सप्लायरों और खरीददारों के बीच संपर्क स्थापित करने का काम करता था और हथियारों की डिलीवरी कराने में भूमिका निभाता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपित लंबे समय से इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा रहा है।

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जाहिद हुसैन उर्फ विक्की का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 और 2025 में भी वह हथियार संबंधी मामलों में पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Major action taken against organized gang involved in buying and selling illegal weapons in Jugsalai Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई two youths arrested दो युवक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: चंद्रशेखरन बोले, टीएमपीवी को 2030 तक 20 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखना चाहिए

    June 5, 2026

    Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, दम घुटने से पांच लोगों की मौत

    June 5, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, झारखंड से प्रणव झा बने प्रत्याशी

    June 5, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

    June 5, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group