Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: घाटशिला चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, जमशेदपुर भाजपा के पांच नेता JMM में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन रहे मौजूद, BJP ने की कार्रवाई
Breaking News

Jamshedpur: घाटशिला चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, जमशेदपुर भाजपा के पांच नेता JMM में शामिल, सीएम हेमंत सोरेन रहे मौजूद, BJP ने की कार्रवाई

News DeskBy News DeskOctober 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.  पूर्वी सिंहभूम जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच नेताओं ने गुरुवार को यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया. नेताओं के झामुमो में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के राज्य मुख्यालय की ओर से जारी एक बयान में पांचों नेताओं को पार्टी-विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गयी. सोरेन ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भाजपा नेताओं के झामुमो में शामिल होने की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कहा कि झामुमो जनता की पार्टी है. उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के आदरणीय नेता अब झामुमो परिवार का हिस्सा बन गए हैं और जनता का आशीर्वाद ही हमारी असली ताकत है.

सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता घाटशिला उपचुनाव में झामुमो को प्रचंड जीत दिलाएगी. घाटशिला विधानसभा क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम जिले में आता है. बाद में शाम को भाजपा राज्य कार्यालय की ओर से जारी बयान में पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष तुषार कांत और सक्रिय कार्यकर्ता व पूर्व मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महाली को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गयी.

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

राज्य महासचिव मनोज कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित निष्कासन आदेश में कहा गया है कि इन नेताओं को घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र) के खिलाफ काम करने का दोषी पाया गया है.

भाजपा के बयान में यह भी बताया गया कि घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने” के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया गया है.

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

घाटशिला उपचुनाव के तहत 11 नवंबर को मतदान होगा. उपचुनाव में झामुमो के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन (स्वर्गीय विधायक और मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र) का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन से होगा. बीते 15 अगस्त को रामदास सोरेन के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026
Recent Post

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026

Tata Steel में बड़ा बदलाव, JCCM कमेटी का किया गया पुनर्गठन, चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी बने वाइस चेयरमैन

October 15, 2026

Tata Group की इस का दूसरी तिमाही का मुनाफा 3.6 प्रतिशत बढ़कर 171 करोड़ रुपये पहुंचा

October 15, 2026

Jamshedpur: 23 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई तो DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने मिट्टी का तेल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group