Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»jamshedpur: मानगो नगर निगम ने प्‍लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियाान, जब्त किया तो दुकानदारों ने किया विरोध, धक्का-मुक्की
    Breaking News

    jamshedpur: मानगो नगर निगम ने प्‍लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियाान, जब्त किया तो दुकानदारों ने किया विरोध, धक्का-मुक्की

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मानगो नगर निगम ने सोमवार को आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. इसको लेकर स्‍थानीय लाेेग अचानक उग्र हो गए. सुबह करीब 10:45 बजे निगम की टीम छापेमारी कर रही थी. टीम ने सड़क पर कचरा फेंक रहे 3-4 दुकानदारों को रोका. इस दौरान उनके पास 3-4 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया. दुकानदारों और लोगों ने अचानक विरोध शुरू कर दिया. प्लास्टिक की दुकान-दर-दुकान जांच और संभावित जब्ती कार्रवाई को लेकर लोग उत्तेजित हो उठे. दुकानदारों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना, जागरूकता अभियान और वैकल्पिक व्यवस्था दिए सीधे कार्रवाई करना उचित नहीं है. उनका आरोप था कि निगम ने न तो कोई बैठक की और न ही यह बताया कि किस प्रकार के प्लास्टिक पर प्रतिबंध है तथा उसके बदले कौन सा विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है.

    स्थानीय लोगों ने कहा कि गरीब कॉलोनी में अधिकांश लोग छोटे पैमाने पर व्यवसाय चलाते हैं और प्लास्टिक ही उनके लिए सबसे आसान व किफायती पैकिंग का साधन है. ऐसे में अचानक कार्रवाई से उनकी रोज़ी-रोज़गार प्रभावित होगी.

    विरोध बढ़ता देख वहां माहौल कुछ देर तक तनावपूर्ण रहा. दुकानदारों ने नारेबाजी की और टीम को कार्रवाई रोकने की मांग की. हालात बिगड़ते देख नगर निगम की टीम को जांच अधूरी छोड वापस लौटना पडा.
    सुबह के हंगामे के बाद, शाम करीब 4 बजे निगम की टीम आजादनगर पुलिस के साथ दोबारा गरीब कालोनी पहुंची. पुलिस की मौजूदगी देख दुकानदारों ने सुबह छीना गया प्लास्टिक वापस कर दिया.

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    कुछ दुकानदारों को पूछताछ के लिए रोका गया, लेकिन उन्होंने माफी मांगकर और भविष्य में सहयोग का भरोसा देकर छोड़ दिया. मानगो नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों पर हमला करने के मामले में आजादनगर थाना में अधिकारियों के खिलाफ आवेदन दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.निगम ने कहा कि आगे इस तरह की घटनाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अभियान बिना रुकावट जारी रहेगा. मानगो नगर निगम का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.

    अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अब कोई समझौता नहीं होगा. इस अभियान के तहत पूरे नगर में निगम टीम नियमित रूप से जांच कर रही है और दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के वैकल्पिक विकल्प अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Mango Municipal Corporation launched a campaign against plastic jamshedpur: मानगो नगर निगम ने प्‍लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियाान shopkeepers protested and scuffled. when it was confiscated जब्त किया तो दुकानदारों ने किया विरोध धक्का-मुक्की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group