




Jamshedpur. कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर शनिवार को झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे और शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्य के विकास और राजनीतिक चुनौतियों पर खुलकर अपनी बात रखी।उन्होंने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने के संघर्ष में आदिवासी और मूलवासियों के हितों के लिए कई लोग शहीद हुए, जिन्होंने इस राज्य की नींव रखी और उस पर विकास की इमारत खड़ी की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस राज्य के निर्माण और इसके विकास के दौरान वे लोग भी शामिल रहे, जो यहां के मूल निवासियों के घोर विरोधी थे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि उनकी सरकार राज्य को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही है और राज्य की जनता के अनुरूप नीतियों का निर्माण कर रही है। हालांकि, उन्हें लगातार विपक्ष के कड़े प्रतिरोध और अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वे किसी भी हाल में पीछे हटने वाले नहीं हैं।
उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद राज्य को आगे ले जाने का उनका संकल्प अडिग है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी और मूलवासियों की संवेदनशीलता और एकजुटता का भी जिक्र किया और कहा कि वे लोग एक दूसरे की ताकत हैं और बाहर के किसी भी आक्रमण या साजिश का जवाब एकजुट होकर देने के लिए हम रहते हैं। उन्होंने

