Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: दीपावली,काली पूजा व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक,श्रद्धालुओं हेतु आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था आदि को लेकर  उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Headlines

Jamshedpur: दीपावली,काली पूजा व छठ पूजा में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक,श्रद्धालुओं हेतु आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था आदि को लेकर  उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

News DeskBy News DeskOctober 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

Jamshedpur: दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई .

बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  ऋषभ गर्ग, पुलिस अधीक्षक (सिटी)  कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी  कृष्ण कुमार, डीटीओ  धनंजय, एसडीएम धालभूम  चंद्रजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर  भोला प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे .

अगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हों इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस विभाग के तैयारियों की गहन समीक्षा की गई .

आदर्श आचार संहिता का पालन

आगामी सभी त्योहारों में राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसे सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.उड़नदस्ता दल को सक्रिय रहने और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया.

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

बैठक में उपायुक्त द्वारा अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी को बड़े पटाखा बाजार यथा आमबगान, जुगसलाई, मानगो में अग्निशमन वाहनों की तैनाती एवं दीपावली के दिन पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया .

घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों का संग्रहण नहीं करने, साथ ही हाई डेसीबल और अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों का उपयोग नहीं करने की अपील की गई .

उपायुक्त ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होने काली पूजा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन में विशेष सावधानी बरती जाए .

सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे के प्रयोग का मॉनिटरिंग करें, अश्लील एवं सामाजिक साहौर्द्र को बिगाड़ने वाले संगीत नहीं बजे, शरारती तत्वों पर निगरानी रखेंगे .

छठ घाटों की ससमय साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, छठ घाट में डेंजर जोन मार्किंग, छठ घाटों से नाविक और गोताखोर को टैग करने का निर्देश दिया गया.

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

सभी नगर निकाय व जुस्को प्रतिनिधि को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई ससमय करा लें जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह से असुविधा नहीं हो. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाने, छठ घाटों की ओर जाने वाले सभी पहुंच पथ को मोटरेबल बनाने, माइकिंग व्यवस्था दुरुस्त रखने, विद्युत पोल व रोशनी की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश गया.

सिविल सर्जन को एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अस्पतालों को आकस्मिक स्थिति के लिए अलर्ट रखने का निर्देश दिया गया .

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ साथ पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. वाहनों की सघन जांच करने तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

काली पूजा को लेकर विसर्जन रूट का भौतिक सत्यापन किए जाने, थानावार छठ घाटों का अविलंब भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धनतेरस और दीपावली को लेकर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, बाइक से शहर में किया गश्त, ज्वेलरी दुकानों और बैंकों का लिया जायजा

November 6, 2026

Jamshedpur: 1,506 गांव सीधे खनन से प्रभावित, 200 से अधिक पर अप्रत्यक्ष असर, स्कूल, आंगनबाड़ी और सड़क निर्माण को मिलेगी प्राथमिकता

November 6, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा टाउन हॉल में DMFT न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सामूहिक बहिष्कार, मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

November 6, 2026

Ghatsila: घाटशिला, जादूगोड़ा और गालूडीह की मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक और मिलावटी छेना बरामद

November 6, 2026

Noyal Tata 12 नवंबर को TITAN के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से हो जाएंगे सेवानिवृत्त

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group