Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार
Headlines

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

News DeskBy News DeskNovember 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध विदेशी शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा गांव में चल रही मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुरुवार (12 नवंबर) की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ शराब बनाने और उसकी पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

जानकारी के अनुसार, सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष कार्य बल ने निरीक्षक उत्पाद, धालभूम प्रक्षेत्र अशोक कुमार के नेतृत्व में गदड़ा गांव में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर मिनी विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ। उत्पाद विभाग की टीम ने घटनास्थल की विधिवत तलाशी लेकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और अन्य सामान जब्त किया। छापेमारी के दौरान 500 लीटर क्षमता वाले एक सिंटेक्स टैंक और तीन प्लास्टिक जरीकेन से कुल 330 लीटर अवैध स्पिरिट बरामद की गई। इसके अलावा विभिन्न ब्रांड की 72 पेटियों में रखी 821.53 लीटर बोतलबंद विदेशी शराब तथा 180 लीटर तैयार रंगीन शराब जब्त की गई।

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

टीम को मौके से शराब की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली। इसमें विभिन्न ब्रांड के 20 हजार ढक्कन, ग्लास और पीईटी के करीब पांच हजार खाली बोतल, विभिन्न ब्रांड के सात हजार लेबल और पांच हजार नकली होलोग्राम शामिल हैं। बरामद सामग्री से आशंका जताई जा रही है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार कर उसे विभिन्न ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने की तैयारी थी।

उत्पाद विभाग के अनुसार, अंधेरा होने के कारण फैक्ट्री में मौजूद सभी आरोपी भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी फरार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय में फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group