Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : मंत्री रामदास ने 224 नवचयनित चौकीदारों को बांटे नियुक्तिपत्र
    Breaking News

    Jamshedpur : मंत्री रामदास ने 224 नवचयनित चौकीदारों को बांटे नियुक्तिपत्र

    News DeskBy News DeskApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा, साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने बुधवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में आयोजित चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. इस मौके पर चौकीदार के 224 रिक्त पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की गई. नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

    मंत्री रामदास सोरेन ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है. चौकीदार की नौकरी से उन परिवारों को मजबूती मिलेगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं. उन्होंने नवचयनित युवाओं से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से करें और प्रशासनिक कार्यों में पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    विधायक सरयू राय ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पुलिस तंत्र के सबसे निचले स्तर पर सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण है. विधायक समीर मोहंती ने नवचयनित युवाओं से अपेक्षा जताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी. वहीं, विधायक संजीव सरदार ने युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने की सलाह दी.
    इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे, जिनमें विधायक जमशेदपुर पश्चिम सरयू राय, विधायक बहरागोड़ा समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, एसएसपी किशोर कौशल, एसडीएम शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. यह कार्यक्रम सरकारी नौकरी के अवसरों के निर्माण और राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में प्रशासनिक सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Minister Ramdas distributed appointment letters to 224 newly selected watchmen
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    July 18, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    July 18, 2026

    Hydrogen Train: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण बताया

    July 18, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Naxal: 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक आपराधिक मामलों में था वांटेड

    July 18, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में टाइगर मोबाइल जवान पर छेड़खानी का आरोप, SSP से शिकायत, थाना प्रभारी ने आरोपों को बताया निराधार

    July 18, 2026

    Hydrogen Train: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का सफल उदाहरण बताया

    July 18, 2026

    Chaibasa: अपने दो मासूम बच्चों की जान बचाने में पिता ने दे दी अपने प्राणों की आहुति, जानें क्या है मामला?

    July 18, 2026

    Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की खुल गई पोल, JNAC के के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

    July 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group