Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
Breaking News

Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप

News DeskBy News DeskMay 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसे बहला-फुसलाकर ओडिशा के पुरी ले गया, जहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने चोरी-छिपे किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रजाउल उर्फ राजू और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

शिकायत के अनुसार आरोपी 26 मार्च 2026 को किशोरी को अपने साथ पुरी ले गया था। वहां एक होटल में ठहरने के दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने गुप्त रूप से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। दोनों 28 मार्च तक पुरी में रहे और उसके बाद वापस जमशेदपुर लौट आए।

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

जमशेदपुर लौटने के बाद आरोपी ने किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लोकलाज और बदनामी के डर से पीड़िता आरोपी की मांगें पूरी करती रही। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी से करीब 55 हजार रुपये नकद और सोने के गहने वसूल लिए। इसके बावजूद आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा और धमकियां देता रहा। आखिरकार परेशान होकर किशोरी ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने मदद करने के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद परिवार ने जुगसलाई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटानगर स्टेशन के उन्नयन कार्यों का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, यात्री सुविधाओं की समीक्षा

October 5, 2026

RANCHI NEWS :मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता, दी श्रद्धांजलि

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पारडीह से बालिगुमा तक हटेगा अतिक्रमण, हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ चलेगा अभियान

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: समाहरणालय में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता, गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रथम

October 5, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बिष्टुपुर में भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, विजेता टीमें रांची जाएंगी

October 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group