


Jamshedpur.जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने सीतारामडेरा, गोलमुरी और बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में पांच योजनाओं का शिलान्यास किया. ये सभी योजनाएं विधायक निधि से स्वीकृत हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है. शिलान्यास कार्यों में इंद्रानगर काली मंदिर के पास सड़क और नाली निर्माण, निर्मल नगर बस्ती में सीवरेज लाइन का पुनर्निर्माण, गोलमुरी बाजार लाइन नंबर-2 में पेवर्स ब्लॉक सड़क, मनीफीट ओड़िया बस्ती और झरना लाइन, भक्तिनगर में नाली निर्माण शामिल हैं. विधायक ने कहा कि ये कार्य लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लायेंगे. सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू बारीडीह मंडल में दो विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगी. जिनमें टिनप्लेट, 10 नम्बर बस्ती में मुखी समाज के पूजा स्थल का जीर्णोद्धार (आरएस1.59 लाख), बारीडीह बस्ती, लोहिया पथ में नाली निर्माण (आरएस3.19 लाख) जैसी योजनाएं शामिल हैं.



