Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur mock drill : हवाई हमले के बाद CH एरिया में चलाया रेस्क्यू अभियान, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
    Breaking News

    Jamshedpur mock drill : हवाई हमले के बाद CH एरिया में चलाया रेस्क्यू अभियान, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025Updated:May 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : बिष्टुपुर के सर्किट हाउस नॉर्दर्न टाउन में एयर स्ट्राइक माक ड्रिल शुरू किया गया. माक ड्रिल का सायरन बजते ही सिविल डिफेंस के जवान अलर्ट हो गए. सामने मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था. बच्चों ने सायरन की आवाज सुनी और जमीन पर लेट गए यह हवाई हमले से बचाव का पहला उपाय था.

    एयर स्ट्राइक ठीक 5 बजे महारानी मेंशन के ए ब्लॉक में हुई. एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. डीसी अनन्य मित्तल एसडीओ शताब्दी मजूमदार ,सिटी एसपी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल आदि थे. सिविल डिफेंस के जवानों ने बिल्डिंग को कार्डन आफ कर दिया.

    अग्नि शमन विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं. सिविल डिफेंस के जवानों को बिल्डिंग में भेजा गया ताकि पता चल सके कि एयर स्ट्राइक से कितना नुकसान हुआ है. बिल्डिंग में घुसे जवानों ने बताया कि बिल्डिंग में काफी डैमेज हुआ है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इसके बाद एंबुलेंस बुलाई गई. घायलों को बिल्डिंग से निकाला गया. घायलों को बिल्डिंग से निकालने के लिए लगाई गई सीढ़ी टूट गई.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस पर सिविल डिफेंस ने बिल्डिंग में रस्सा बांध कर घायलों को नीचे उतारा. इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को निकालने के बाद सेफ हाउस निर्मल भवन ले जाया गया. बिल्डिंग में रहने वाले अन्य 20 लोगों को भी निर्मल भवन ले जाया गया. यह मामूली तौर पर घायल हुए थे. निर्मल भवन से घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. डीसी अनन्य मित्तल ने पत्रकारों को बताया कि माक ड्रिल सफलता पूर्वक संपन्न कराई गई है.

    गौरतलब है कि माक ड्रिल के लिए मौके पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. जुबली पार्क का गेट बंद कर दिया गया है. किसी को जुबिली पार्क से आने जाने नहीं दिया जा रहा है. सर्किट हाउस एरिया की तरफ आने जाने वालों पर निगाह रखी जा रही है. क्षेत्र में लोगों को हिदायत दे दी गई थी कि एयर स्ट्राइक संभावित है. इसलिए कोई भी किसी भी तरह की रोशनी नहीं करेगा.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    ना लाइट ऑन करेगा. माक ड्रिल स्थल पर साढ़े तीन बजे से ही लोगों की भीड़ जुटी थी. लोग माक ड्रिल देखने आए थे. माक ड्रिल से पहले सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने वहां मौजूद आम जनता को वहां से हटा दिया. सिविल डिफेंस के जवानों ने माइक से अपील की कि लोग माक ड्रिल स्थल को खाली कर दें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    injured were taken to hospital Jamshedpur mock drill: Rescue operation conducted in CH area after air strike
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group